Posts

Showing posts with the label FinancialYear202223

भारत की आर्थिक विकास दर अगले साल 9 प्रतिशत रहने की संभावना

Image
कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के अर्थव्यवस्था पर असर न पड़ने का अनुमान मुंबई: देश की आर्थिक विकास दर (GDP) की वास्तविक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष (2021-22) और अगले वित्त वर्ष (2022-23) में 9 फीसदी रहने की संभावना है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर चिंता के बावजूद अर्थव्यवस्था की रफ्तार ऊंची रहने का अनुमान है.चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में आर्थिक वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत रही है. वहीं पहली तिमाही अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था 20.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी. घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने एक रिपोर्ट में ये कहा है. यह भी पढ़ें नायर ने कहा कि हम अर्थव्यवस्था के संगठित और असंगठित क्षेत्रों के बीच स्पष्ट के आकार के पुनरुद्धार के साथ चालू वित्त वर्ष में 9 प्रतिशत की विकास दर के अपने अनुमान पर कायम हैं. ‘K' आकार की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार से तात्पर्य नरमी के बाद अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग पुनरुद्धार के स्तर से है. उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में भी भारतीय अर्थव्यवस्था नौ प्रतिशत की दर...