Posts

Showing posts with the label RajasthanCanalProject

राजस्थान की भविष्य की पेयजल एवं सिंचाई की जरूरतों के लिए ERCP आवश्यक : अशोक गहलोत

Image
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो) जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान जैसे प्रदेश में भविष्य की पेयजल एवं सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना को लेकर लगाए जा रहे तकनीकी आक्षेप राजस्थान जैसे जटिल भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं. ईआरसीपी की तुलना दूसरे राज्यों की योजनाओं से करना उचित नहीं है. यह भी पढ़ें गहलोत रविवार को इस परियोजना को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे. बैठक में मुख्यमंत्री ने ईआरसीपी के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) 2017 में केंद्रीय जल आयोग को भेज दी गई थी. ईआरसीपी से प्रदेश के 13 जिलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्वी भाग में जहां पानी की विकट समस्या है, वहां जल जीवन मिशन के मापदंडों के अनुसार 55 लीटर पेयजल प्रति व्यक्ति ह...