बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में फिर चूक, सभा स्थल के फूटा पटाखा बम
Bihar में नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है. नालंदा में उनके कार्यक्रम स्थल के समीप एक शख्स ने पटाखा बम फोड़ दिया, तेज आवाज से वहां अफरातफरी मच गई. चाक-चौबंद व्यवस्था के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में इन दिनों भारी चूक देखी जा रही है. कुछ दिन पूर्व बख्तियारपुर में एक सिरफिरे युवक द्वारा हमला किए जाने के बाद उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है . इसके बावजूद मंगलवार को उनके जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान शरारती तत्वों ने कार्यक्रम स्थल के समीप पटाखा बम फोड़ दिया. इससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया . हालांकि पुलिस ने तुरंत उस युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई , जिसके बाद मामला शांत हुआ . यह भी पढ़ें दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा के दौरान अपने नालंदा संसदीय क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में घूम घूम कर कार्यकर्ताओं और आम जनों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं . इसी कड़ी में आज उनका कार्यक्रम सिलाव, पावापुरी और राजगीर में आयोजित थ...