Posts

Showing posts with the label RussiaSeizesNuclearPowerPlant

यूक्रेन के संघर्ष वाले क्षेत्र सुमी में फंसे हैं 700 भारतीय, दूतावास छात्रों को निकालने के प्रयासों में जुटा

Image
सुमी में फंसे भारतीयों के संबंध में इस विषय से परिचित लोगों ने बताया कि भारतीयों को निकालने के वास्ते रूसी और यू्क्रेनी पक्ष की ओर से ‘मानवीय गलियारा' बनाने या संघर्ष विराम का कोई संकेत नहीं है जबकि भारत ऐसी व्यवस्था के लिए कई बार अनुरोध कर चुका है. उन्होंने बताया कि भारत सुमी स्टेट विश्वविद्यालय से विद्यार्थियों को शीघ्र निकालने के लिए प्रयास तेज करता जा रहा है. उनमें से एक ने कहा, ‘‘ कोई असल बात नहीं बन पायी है. लेकिन हम उन्हें निकालने के लिए अपना प्रयास जारी रखे हुए हैं.'' भारत रूसी और यूक्रेनी दोनों ही पक्षों से विद्यार्थियों की खातिर सुरक्षित मार्ग प्रदान करने की अपील कर रहा है ताकि उन्हें रूसी सीमा या रोमानिया, हंगरी या पोलैंड पहुंचाने के लिए पश्चिमी यूक्रेन में सीमा पर ले जाया जा सके. शनिवार सुबह को भारतीय विद्यार्थियों ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने रूसी सीमा के लिए रवाना होने का फैसला किया है तथा यदि उनके साथ कुछ होता है तो भारत सरकार एवं यूक्रेन में दूतावास जिम्मेदार होंगे. इस वीडियो के बाद यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने उनसे अपनी जान खतरे में नहीं डालने ...

Ukraine Russia Crisis : प्यास बुझाने के लिए पिघलती बर्फ पर आश्रित भारतीय छात्र, निराश छात्रों को सुमी से निकासी का इंतजार

Image
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार छात्रों के तब तक बाहर निकालने के पक्ष में नहीं है जब तक सुरक्षित रास्ता उपलब्ध नहीं हो जाता. नई दिल्ली: प्यास बुझाने के लिए पिघलती बर्फ पर आश्रित और जरूरी चीजें तेजी से खत्म होने के बीच युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के सुमी में फंसे सैकड़ों भारतीय छात्र हर सुबह इस उम्मीद में सड़कों पर खड़े होते हैं कि ‘‘आज का दिन वह दिन होगा'' जब उन्हें युद्ध की बर्बरता से बचाया जाएगा. हालांकि, उनका इंतजार लंबा होता गया, क्योंकि भयंकर लड़ाई ने रूसी सीमा के पार सुरक्षित जाने के रास्ते अवरुद्ध कर दिए हैं. भारत सरकार द्वारा छात्रों को सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिए जाने के एक दिन बाद उन्होंने गोलाबारूद और मिसाइल हमलों के बीच पैदल रूसी सीमा तक जाने की कठिन यात्रा करने का विचार त्याग दिया है. मेडिकल की छात्रा 25 वर्षीय जिसना जिजी ने कहा कि उनके पास धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि रूसी सीमा तक चलकर जाना खतरे से खाली नहीं है. यह भी पढ़ें सुमी में मौजूद हताश छात्रों ने शनिवार को एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए घोषणा की थी कि उन्होंने लड़ाई के ...