Posts

Showing posts with the label BudgetSession2022Live

Budget Session 2022 Live: यूक्रेन से 22,500 भारतीय सुरक्षित लौट पाएं, हमने सुनिश्चित किया: एस जयशंकर

Image
Budget Session 2022: विदेश मंत्री ने भारतीयों को वापस लाने पर राज्‍य सभा में बयान दिया है. (फाइल फोटो) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीयों को लाने पर राज्‍यसभा में बयान दिया. उन्‍होंने कहा कि गंभीर संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद हमने सुनिश्चित किया कि लगभग 22,500 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट पाएं. साथ ही उन्‍होंने कहा कि अभियान की समीक्षा PM द्वारा स्वयं दैनिक आधार पर की गई. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया गया, जिसके अंतर्गत यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष की स्थिति के दौरान चुनौतीपूर्ण निकासी अभियान चलाया गया. इससे पहले, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय मिसाइल के पाकिस्‍तान में गिरने को लेकर राज्‍यसभा और लोकसभा में बयान दिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अचानक एक मिसाइल दुर्घटनावश रिलीज हो गई. रक्षा मंत्री ने कहा कि बाद में पता चला कि मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में गिरी थी. उन्‍होंने घटना पर खेद जताया और कहा कि राहत की बात यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ. राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है ...