Posts

Showing posts with the label SunilKanugolu

प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी को मिली कांग्रेस के प्रचार अभियान की अहम जिम्‍मेदारी : सूत्र

Image
प्रशांत किशोर चुनाव रणनीतिकार के तौर पर कई पार्टियों के साथ काम कर चुके हैं नई दिल्‍ली : चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का कांग्रेस पार्टी के साथ 'सहयोग' मूर्त रूप नहीं ले पाया लेकिन उनके करीबी ने इस पार्टी के साथ एक नई जिम्‍मेदारी स्‍वीकार की है.I-PAC के हिस्‍से के रूप में प्रशांत के साथ मिलकर काम करने वाले सुनील कानुगोलु (Sunil Kanugolu)को भविष्‍य के चुनावों में कांग्रेस के प्रचार की योजना बनाने की जिम्‍मेदारी दी गइ है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद कानुगोलु को यह काम सौंपा गया. सूत्रों  ने शु्क्रवार को बताया कि सुनील 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की देखरेख करेंगे.  यह भी पढ़ें प्रशां‍त किशोर के सहयोगी के रूप में कानुगोलु पूर्व में  बीजेपी, डीएमके, एआईएडीएमके और अकाली दल के साथ काम कर चुके हैं. पिछले वर्ष अप्रैल-मई माह में बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को धमाकेदार जीत दिलाने के तुरंत बाद प्रशांत किशोर यानी PK की सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से बातचीत हुई थी.   इन चर्चा में पीके लिए सलाहकार या कांग्रेस ...