Posts

Showing posts with the label ITRRefund

इनकम टैक्स रिटर्न भरने के 3 दिन बाकी, अब तक 4.67 करोड़ आईटीआर दाखिल 

Image
ITR दाखिल करने की अंतिम समयसीमा 31 दिसंबर 2021 है नई दिल्ली: करदाताओं को डेढ़ लाख करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिला, आयकर विभाग आयकर रिटर्न (Income Tax return ) भरने के महज तीन दिन बचे हैं, अगर आपने अभी तक आईटीआर दाखिल नहीं किया है तो देर न करें, वरना जुर्माने के साथ इनकम टैक्स रिटर्न भरने का ही विकल्प बचेगा. अब तक 4.6 करोड़ से ज्यादा रिटर्न भरे जा चुके हैं. आयकर विभाग ने मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक 1.45 करोड़ करदाताओं को 1.49 लाख करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया है. आयकर विभाग ने मंगलवार को ये डेटा जारी किया है. यह भी पढ़ें ITR Filing : देरी से टैक्स रिटर्न फाइल करने के कई नुकसान, जानें क्यों डेडलाइन से पहले भर देना चाहिए टैक्स आयकर विभाग ने ट्वीट कर बताया कि आकलन वर्ष 2021-22 (31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष) के लिए जारी 21021 करोड़ रुपये के 1.07 करोड़ रिफंड भी शामिल हैं. 27 दिसंबर तक वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 4.67 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं. अब ऑनलाइन ITR भरने में नहीं आएगी कोई भी परेशानी, सभी तकनीकी समस्याओं का हुआ समाधान विभाग ने ट्वीट में कहा कि 1.42 करोड...