Posts

Showing posts with the label इथेनॉलमिश्रण

इथेनॉल मिश्रण में भारत की शानदार उपलब्धि : मुख्य बिंदु

Image
First Published: June 10, 2022 | Last Updated:June 10, 2022 हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि, भारत ने निर्धारित समय से पांच महीने पहले पेट्रोल के 10% इथेनॉल सम्मिश्रण (ethanol blending) हासिल कर लिया है। मिश्रण का महत्व 10% इथेनॉल ब्लेंडिंग से कार्बन उत्सर्जन में 27 लाख टन की कमी आई है। इसने विदेशी मुद्रा खर्च में, तेल आयात पर भारत के 41,000 करोड़ रुपये की बचत की है। 8 वर्षों में, इस सम्मिश्रण ने किसानों की आय में 40,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की है। उपभोक्ताओं के लिए, इस सफलता का मतलब है कि, उन्हें 1 अक्टूबर, 2022 से 2 रुपये प्रति लीटर प्रदूषण कर के अतिरिक्त कर का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। 2022 के केंद्रीय बजट में अक्टूबर 2022 से मिश्रित पेट्रोल पर एक अतिरिक्त कर का प्रस्ताव किया गया था। यह भारत के ऊर्जा संक्रमण और जलवायु कार्य योजना के हिस्से के रूप में स्वच्छ ईंधन को अपनाने में तेजी लाने का निर्णय लिया गया था। ‘मिट्टी बचाओ’ ( Save Soil) कार्यक्रम मिट्टी बचाओ कार्यक्रम ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया...