'मानो मेरे पैरों का किराया वसूल रहे हैं...' एयरलाइन ने दिव्यांग एक्टिविस्ट से लिए व्हीलेचयर सर्विस के पैसे
राजन, एयरलाइन के पैसे लेने की वजह से काफी निराश थे. नई दिल्ली: दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता राजीव राजन उस समय दंग रह गए जब यूएस-बांग्ला एयरलाइंस ने उनसे चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai Airport) पर व्हीलचेयर सेवा के लिए 2,500 रुपये का शुल्क वसूला. राजन, एयरलाइन के पैसे लेने की वजह से काफी निराश थे. राजन ने ढाका के लिए उड़ान भरने के दौरान चेन्नई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर सहायता मांगी थी. लेकिन इसके लिए उनसे 2500 रूपये की रकम ले ली गई. हालांकि उनके विरोध करने के बाद, एयरलाइंस पैसे वापस करने के लिए सहमत हो गई. यह भी पढ़ें राजन ने एनडीटीवी से कहा, "यह शुल्क असल में मेरे पैरों के लिए चार्ज करने जैसा है. यह गलत है और दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का उल्लंघन है." "असल में यह बात सिर्फ पैसे (Paise) के बारे में नहीं है. यह इस बारे में है कि आप दिव्यांग व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करते हैं." राजन इसे बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए अब इस मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने ले जाने की योजना बना रहे हैं. वहीं उनकी पत्नी मीनाक्षी राजन, जो एक ...