Posts

Showing posts with the label Statehood

30 मई : गोवा का राज्यत्व दिवस (Goa Statehood Day)

Image
First Published: May 30, 2022 | Last Updated:May 30, 2022 30 मई, 2022  को गोवा अपना स्थापना दिवस मना रहा है। गोवा भारत में शामिल होने वाला 25 वां  राज्य था । इतिहास 15 अगस्त 1947 को जैसे ही भारत को स्वतंत्रता मिली, भारत ने पुर्तगालियों से उनके क्षेत्रों को सौंपने का अनुरोध किया। हालांकि, पुर्तगालियों ने इनकार कर दिया। 1961 में, भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय (Operation Vijay) शुरू किया और दमन  व दीव, द्वीपों और गोवा को भारतीय मुख्य भूमि के साथ जोड़ लिया। 30 मई 1987 को इस क्षेत्र को विभाजित किया गया और गोवा का गठन किया गया। दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश बने रहे। कोंकणी गोवा की राजभाषा है। इतिहास में गोवा की भूमिका गोवा ने भिक्षुओं और मिशनरियों को आकर्षित किया जिन्होंने गोवा की संस्कृति में बहुत छाप छोड़ी। इसके अलावा, गोवा 1370 में विजयनगर साम्राज्य का हिस्सा था और बाद में बीजापुर सल्तनत का भी हिस्सा रहा। गोवा में पुर्तगाली पुर्तगालियों ने 1510 में अफोंसो डी अल्बुकर्क (Afonso de Albuquerque) के नेतृत्व में गोवा पर विजय प्राप्त की। जैसे ही उन्होंने ग...

30 मार्च: राजस्थान दिवस (Rajasthan Statehood Day)

Image
First Published: March 30, 2022 | Last Updated:March 30, 2022 हर साल, राजस्थान में 30 मार्च को राज्य दिवस मनाया जाता है। राजस्थान सबसे बड़ा भारतीय राज्य है। मुख्य बिंदु इस दिन राज्य भर में शानदार कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस राज्य को पहले ‘राजपुताना’ कहा जाता था। इसका गठन 30 मार्च, 1949 को किया गया था। राजस्थान का गठन कैसे हुआ ? राजस्थान का गठन कोटा, टोंक, शाहपुरा, प्रतागढ़, किशनगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, बूंदी और बांसवाड़ा राज्यों के एकीकरण के साथ हुआ था। उदयपुर के महाराणा गठन के तीन दिनों के बाद राजस्थान में शामिल हुए थे। 25 मार्च, 1948 को जवाहरलाल नेहरू द्वारा इस राज्य का औपचारिक उद्घाटन किया गया। बाद में जयपुर, बीकानेर और जोधपुर जैसे राज्यों का 30 मार्च, 1949 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से ग्रेटर राजस्थान का विलय कर दिया गया। उन्होंने 30 मार्च, 1949 को ग्रेटर राजस्थान का उद्घाटन किया था। राजस्थान राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य है, इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। जनसँख्या के हिसाब से यह देश का सातवाँ सब...

25 जनवरी : हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस (Himachal Pradesh Statehood Day)

Image
First Published: January 25, 2022 | Last Updated:January 24, 2022 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। पृष्ठभूमि स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था। बाद में 25 जनवरी, 1950 को हिमाचल को “ग” श्रेणी का राज्य बनाया गया। तत्पश्चात 1 नवम्बर, 1956 को हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया। 1966 में पंजाब के पहाड़ी क्षेत्रों को हिमाचल प्रदेश में शामिल किया गया। 18 दिसम्बर, 1970 को संसद ने हिमाचल प्रदेश अधिनियम पारित किया तथा 25 जनवरी, 1971 को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य था। हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ है “बर्फ से ढका हुआ क्षेत्र”। हिमाचल प्रदेश भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। इसके उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण-पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण—पूर्व में उत्तराखंड तथा पूर्व में तिब्बत स्थित ...