"हत्या का था इरादा": कस्तूरबा नगर सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
पुलिस ने कस्तूरबा नगर अपहरण और सामूहिक बलात्कार मामले में 762 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सोमवार को यहां की एक अदालत में 21 लोगों के खिलाफ उस घटना के सिलसिले में आरोपपत्र दायर किया जिसमें एक समूह द्वारा पूर्वी दिल्ली के कस्तूरबा नगर (Kasturba Nagar) में 20 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण और सामूहिक बलात्कार (Gang rape and and Kidnapped) किया गया था तथा जूतों की माला पहनाकर उसे सड़क पर घुमाया गया था. यहां की एक अदालत में दायर आरोपपत्र में 12 महिलाओं, चार पुरुषों और पांच नाबालिगों के नाम हैं तथा आरोपपत्र 762 पन्नों का है. आरोपपत्र आपराधिक साजिश, सामूहिक बलात्कार, हत्या के प्रयास, डकैती और अपहरण सहित भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत दायर किया गया है. यह भी पढ़ें पुलिस ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट में पीड़िता को अगवा करने वाले तिपहिया वाहन के मालिक दर्शन सिंह का भी नाम शामिल किया गया है. दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र में डॉक्टरों सहित 48 लोगों को सार्वजनिक और पुलिस गवाह के रूप में रखा है. रिपोर्ट में, पुलिस ने कहा कि कुल 26 वीडियो-सोशल मीडिय...