भारत की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला (Kalpana Chawla) की जयंती मनाई गई
First Published: March 19, 2022 | Last Updated:March 19, 2022 17 मार्च, 2022 को भारत की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला की जयंती मनाई गई। 1 फरवरी, 2003 को स्पेस शटल कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते समय नष्ट हो गयी थी, इस दुर्घटना में कल्पना चावला समेत सभी सातों अन्तरिक्षयात्रियों की मृत्यु हो गयी थी। कोलंबिया पृथ्वी पर लैंड करने से केवल 16 मिनट दूर थी। यह कोलंबिया स्पेसक्राफ्ट का 28वां मिशन था। दरअसल यह हादसा शटल के बाएं विंग में एल्युमीनियम हीट इंसुलेटिंग टाइल के क्षतिग्रस्त होने के कारण हुआ था। कल्पना चावला (Kalpana Chawla) कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च, 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। कल्पना ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद 1982 में वे अमेरिका चली गयी थी। 1984 में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ़ साइंस की डिग्री हासिल की। बाद में उन्होंने पीएचडी भी की। कल्पना चावला ने 1988 में नासा में अपना करियर शुरू किया। अप्रै...