Posts

Showing posts with the label Shivsena

गिरफ्तार सांसद ने जिस फाइनेंसर से लिए कर्ज, उसका संबंध "D Gang" से : शिवसेना का आरोप

Image
सांसद नवनीत राणा के खिलाफ शिवसेना सांसद संजय राउत ने लगाए आरोप मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को फिल्म फाइनेंसर एवं बिल्डर यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज मिला था. लकड़वाला को धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था. उसकी पिछले वर्ष सितंबर में यहां आर्थर रोड जेल में मौत हो गई थी. राउत ने कहा कि लकड़वाला के ‘डी गैंग' (भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम के गिरोह) से संबंध थे. उन्होंने कहा कि ईडी इस पहलू की जांच कब करेगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता मोहित कंबोज ने राउत के आरोपों के जवाब में लकड़वाला की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं. यह भी पढ़ें राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कि हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उठे राजनीतिक विवाद का 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों की तरह ही कोई ‘अंडरवर्ल्ड कनेक्शन' तो नहीं है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा नवनीत राणा को बचाने की कोशिश कर रही है. नवनीत और उनके प...

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर टकराव के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके पति गिरफ्तार

Image
मुंबई: Hanuman Chalisa Row: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर कई घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके विधायक पति को गिरफ्तार कर लिया गया. अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा औऱ उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के आवास मातो श्री (Matoshree) के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार सुबह ही सैकड़ों की तादाद में शिवसैनिक राणा के घर के बाहर जमा हो गए. भारी पुलिस बल के बीच आक्रोशित शिवसेना कार्यकर्ता राणा के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वहां हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) भी पढ़ी. हालांकि राणा दंपति पहले तो अपने ऐलान पर डटे रहे, लेकिन जब उन्हें बाहर निकलने का रास्ता न मिला तो कदम वापस खींच लिए. राणा दंपति ने कहा कि वो फैसला वापस ले रहे हैं, क्योंकि कल पीएम मोदी मुंबई आने वाले हैं और वो इसको लेकर कोई कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा नहीं होने देना चाहते. हालांकि देर शाम मुंबई पुलिस (Mumbai police) सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को खार पुलिस ...

उद्धव ठाकरे के साले के खिलाफ छापेमारी, ED ने 6.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Image
मुंबई: महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. उसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार की संपत्ति जब्त की है. जानकारी के मुताबिक, श्रीधर माधव पाटनकर उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के भाई है. ईडी ने उनके स्वामित्व वाली संपत्तियां जब्त की हैं. ईडी ने कहा कि उसने श्री साईबाबा गृहनिर्मिती प्रालि के मुंबई के पास ठाणे में स्थित नीलांबरी परियोजना में 11 आवासीय फ्लैटों को कुर्क करने के लिए मनी लांड्रिंग प्रिवेंशन ऐक्ट (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया है. ठाकरे की पत्नी रश्मि के भाई श्रीधर माधव पाटनकर, श्री साईबाबा गृहनिर्मिती प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं और उसे नियंत्रित करते हैं. रश्मि ठाकरे सामना और मार्मिक जैसे शिवसेना प्रकाशनों की संपादक भी हैं. . यह भी पढ़ें एजेंसी ने पुष्पक ग्रुप की कंपनियों में शामिल पुष्पक बुलियन की अचल संपत्ति को अटैच किया है. इस अटैच संपत्ति के तहत ठाणे के नीलांबरी प्रोजेक्ट के तहत 11 आवासीय फ्लैट को भी सीज किया गया है. यह प्रोजेक्ट श्री साईबाबा गृहानिरमिति प्राइवेट लिमिटेड से जुड...

'मोदी सरकार ने किया देशद्रोह ' : 2017 में भारत के Pegasus खरीदने की रिपोर्ट पर विपक्ष हमलावर

Image
भारत ने 2017 में इज़राइल से डिफेंस डील के साथ खरीदा था Pegasus स्पाइवेयर : रिपोर्ट इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था. फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है. ये देशद्रोह है. मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है. राज्यसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मोदी सरकार ने भारत के दुश्मनों की तरह काम क्यों किया और भारतीय नागरिकों के खिलाफ युद्ध के हथियार का इस्तेमाल क्यों किया? पेगासस का इस्तेमाल कर अवैध जासूसी करना देशद्रोह की श्रेणी में आता है. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि न्याय मिले.' Why did Modi Govt act like the enemies of India and use a warfare weapon against Indian citizens? Illegal snooping using Pegasus amounts to treason. No one is above the law and we will ensure that justice is serv...