Posts

Showing posts with the label HyderporaEncounter

हैदरपोरा मुठभेड़ : मां ने खुदकुशी की धमकी दी, पिता बोले-मेरा बेटा आतंकवादी नहीं, पुलिस जांच को किया खारिज

Image
बेटे की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश ( प्रतीकात्मक फोटो) रामबन/जम्मू: हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए चार लोगों में से एक आमिर माग्रे के माता-पिता ने बुधवार को पुलिस की उस जांच को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उनका बेटा आतंकवादी थी. उसकी मां ने अपनी जान लेने की धमकी दी जबकि परिवार आमिर का शव पाने के लिये उच्च न्यायालय का रुख करेगा. हैदरपोरा मुठभेड़ की जांच कर रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को कहा था कि एक विदेशी आतंकवादी ने एक नागरिक को मार डाला जबकि मकान का मालिक और एक स्थानीय “आतंकवादी” (आमिर माग्रे) की गोलीबारी में मौत हो गई. हैदरपोरा में 15 नवंबर को मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी एवं तीन अन्य व्यक्ति मारे गये थे. पुलिस ने दावा किया था कि मारे गये सभी व्यक्तियों का आतंकवाद से संबंध था. हालांकि इन तीन व्यक्तियों के परिवारों ने दावा किया था कि वे बेगुनाह थे और उन्होंने इस मुठभेड़ में गड़बड़ी का आरोप लगाया था. उसके बाद पुलिस ने जांच का आदेश दिया था. यह भी पढ़ें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा भी मामले में अलग से एक मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए है...