अरविंद केजरीवाल ने अब पंजाब के शहरों के लिए दी यह 10 गारंटी...
AAP के CM चेहरे भगवंत मान ने धूरी सीट से भरा नामांकन, कहा- जो समस्या धूरी में, वही पंजाब में केजरीवाल ने कहा, 'भगवंत मान और मैंने समाज के अलग-अलग तबकों से मिलकर जनता को कई गारंटी दी हैं. AAP का एजेंडा जनता को पसंद आ रहा है. हम 5 साल के लिए मौका मांग रहे हैं. पंजाब के शहरों के लोगों ने कहा कि आपने शहर के लिए गारंटी नहीं दी. हमने कहा कि हम शहरों के लिए 10 गारंटी लेकर आए हैं.' आप नेता ने इन गारंटी का खुलासा करते हुए बताया, 'पहली गारंटी यह कि शहरों की साफ सफाई करेंगे, उन्हें साफ सुथरा बनाएंगे. सीवर, गार्बेज डिस्पोजल, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट करेंगे.' बाकी गारंटी को लेकर उन्होंने कहा - 'डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज होंगी, दफ्तरों में बैठे बाबू काम में ऑब्जेक्शन लगाते हैं, फिर आप दलाल को पकड़ते हैं. लिहाजा हम दिल्ली में सरकारी दफ्तर बन्द करते जा रहे हैं. 1076 पर फोन करके आप घर बैठे सरकारी काम करा सकते हैं. जैसे दिल्ली में किया, पंजाब में भी यह शुरू करेंगे.' तीसरी गारंटी यह है कि शहरों, कॉलोनियों, मार्केट में तारों के जंजाल हैं, वे सेफ्टी के लिए भी खतरा हैं और गंदे ल...