Posts

Showing posts with the label nasaastronauts

अंतरिक्ष यात्री बिना बोले कैसे करते हैं आपस में बात, Nasa ने वीडियो से समझाया

Image
अंतरिक्ष की दुनिया पृथ्‍वी से जितनी अनोखी और दिलचस्‍प नजर आती है, अंतरिक्ष का सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह उतनी ही चुनौतीपूर्ण होती है। स्‍पेस मिशन के दौरान यात्री आपस में कम्‍युनिकेट कर सकें, इसके लिए रेडियो सिस्‍टम और कम्‍युनिकेशन चैनलों का एक पूरा नेटवर्क काम करता है। लेकिन स्थितियां आपात भी तो हो सकती हैं। रेडियो सिस्‍टम के बंद होने या मिशन के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी या फ‍िर स्‍पेस वॉक के दौरान एस्‍ट्रोनॉट आपस में कैसे बात करते हैं, यही नासा (Nasa) ने अपने नए वीडियो में समझाया है।    अंतरिक्ष यात्री बनना इतना आसान नहीं होता। इन यात्रियों को दिल और दिमाग से मजबूत होना पड़ता है। मिशन पर रवाना होने से पहले यात्रियों को साइलेंस सिग्‍नल्‍स की प्रैक्टिस करनी होती है। यह काफी हद तक भाव भंग‍िमाओं पर निर्भर करता है। वैसे, आम जिंदगी में भी तो लोग बिना कुछ कहे अपनी बात कह जाते हैं। जैसे-गुस्‍सा आने पर आंखों को तरार देना और माथे पर सिलवटें ले आना। कुछ इसी तरह से अंतरिक्ष यात्री भी नंबरों और भावनाओं के जरिए आपात स्थिति के दौरान आपस में बात करते हैं। हालांकि ये इशारे बहुत अनोखे नहीं ...

NASA अंतरिक्ष यात्री Vande Hei रिकॉर्ड तोड़ मिशन के बाद धरती पर करेंगे लैंड, ऐसे देखें लाइव कवरेज

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मार्क वेंदे हेई (Mark Vande Hei) 30 मार्च को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से 355 दिन का रिकॉर्ड तोड़ मिशन पूरा करके धरती पर वापस लौट रहे हैं। नासा उनके लौटने के इस इवेंट को लाइव ब्रॉडकास्ट करेगा। मार्क के साथ दो रूसी अंतरिक्ष यात्री Anton Shkaplerov और Pyotr Dubrov भी होंगे। ये तीनों Soyuz MS-19 कैप्सूल में सवार होकर लौटते हुए कजाकिस्तान में लैंड करेंगे। सोयूज को रासवेट मॉड्यूल से अलग किया जाएगा जिसके बाद यह पैराशूट के माध्यम से लैंड करना शुरू होगा। 15 मार्च को मार्क ने अंतरिक्ष में लगातार 340 दिनों के Scott Kelly के पहले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।  नासा ने कहा है कि वह मार्क की वापसी का लाइव कवरेज दिखाएगा। यह अनडॉकिंग से लैंडिंग तक की पूरी कवरेज होगी। इसका शेड्यूल इस प्रकार है: फेयरवेल और हैच क्लोजर: 30 मार्च सुबह 9 बजे IST अनडॉकिंग: 30 मार्च दोपहर 12:15 बजे IST डी-ऑर्बिट: 30 मार्च शाम 3:45 बजे IST लैंडिंग: 30 मार्च शाम 4:58 बजे IST धरती के लिए लौटने से पहले Shkaplerov स्पेस स्टेशन की कमान नासा के अंतरिक्ष यात्री Tom Marshburn को सौंपेंगे। यह इवेंट भी 29 मार्च क...

UkraineRussia War NASA Insist International Space Station Unaffected by Conflict रूस-यूक्रेन युद्ध का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर नहीं पड़ेगा असर: नासा

Image
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इस बीच नासा (NASA) ने कहा है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) के ऑपरेशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। साथ ही रशियन कैप्सूल पर सवार एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री भी योजनाबद्ध तरीके से तय है, जिन्हें इस महीने के अंत में वापस लौटना है।  Mark Vande Hei नाम के अंतरिक्ष यात्री अपने अन्य साथियों Pyotr Dubrov और Anton Shkaplerov के साथ 30 मार्च को कजाकिस्तान के Baikonur Cosmodrome लिए उड़ान भरने वाले हैं। ये लोग 355 दिन के बाद रूसी कैप्सूल Soyuz पर सवार होकर स्पेस से लौटेंगे। यह अमेरिका का एक नया रिकॉर्ड होगा।  अंदेशा लगाया जा रहा था कि यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच चल रहे तनाव के कारण कहीं 55 वर्षीय Mark Vande Hei भी बाहर ही उलझे न रह जाएं। लेकिन मीडिया को दिए एक हालिया बयान में नासा के आईएसएस प्रोग्राम मैनेजर जॉयल मॉन्टालबानो ने कहा, "मैं यह पुख्ता तौर पर कह सकता हूं कि मार्क सोयूज पर घर वापसी कर रहे हैं। हम अपने रशियन साथियों के साथ संपर्क में हैं। इसमें कोई अड़चन नहीं है। तीनों क्रू ...

NASA ने दिखाया माइक्रोग्रेविटी में कैसे जलती हैं आग की लपटें!

Image
मनुष्य ने आग का आविष्कार सदियों पहले कर लिया था और यह सैकड़ों सालों से हमारे इस्तेमाल में है। धरती पर आग के बर्ताव से हम अच्छी तरह से परिचित हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि अंतरिक्ष में अगर आग की लपटें जल रही हों तो वह कैसे बर्ताव करेंगी? सवाल सिर्फ जिज्ञासा का ही नहीं, अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा का भी है। भविष्य के स्पेश मिशनों में इस तरह की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। स्पेस में गुरुत्वाकर्षण न के बराबर होता है और आग की लपटें ऐसी स्थिति में अलग तरह से बर्ताव करती हैं। माइक्रोग्रेविटी में आग की लपटें गोलाकार शेप में बने रहने की कोशिश करती हैं। धरती पर जब आग जलती है तो ग्रेविटी वातारण से ठंडी और घनी हवा को नीचे खींचती है और गर्म गैसें लपटों से ऊपर की ओर उठती हैं। यह लपटों की शेप को निर्धारित करता है और उनको अस्थिर बनाता है।  ऐसा भी संभव है कि गुरुत्वाकर्षण में बदलाव आग के फैलने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता हो। माइक्रोग्रेविटी में आग को बुझाना भी मुश्किल काम हो सकता है। नासा (NASA) आग के इस बर्ताव को एडवांस्ड कम्बशन वाया माइक्रोग्रेविटी एक्सपेरिमेंट्स (ACME) के जरिए स्टड...