Posts

Showing posts with the label MadhyaPradesh

कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से दिया इस्तीफा, गोविंद सिंह ने ली जगह

Image
मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. भोपाल: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamalnath) ने गुरुवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया. उनके पास दो पद थे, जिसमें से एक पद उन्होंने पार्टी के ‘एक व्यक्ति एक पद' सिद्धांत के तहत छोड़ दिया है. हालांकि, वह मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रमुख के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे. मध्य प्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को कमलनाथ को लिखे एक पत्र में कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष (सोनिया गांधी) ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) मध्य प्रदेश के नेता पद से आपका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.' यह भी पढ़ें साथ ही पत्र में यह भी कहा गया कि सोनिया गांधी ने गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता नियुक्त किया है. गोविंद सिंह भिंड जिले के लहार से विधानसभा सदस्य हैं. डॉ. गोविंद सिंह पूर्व मंत्री और सात बार के विधायक हैं.  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ साल 2018 के विधानसभ...

'क्या कोई खाली बैठा है?', सांप्रदायिक हिंसा पर न्यायिक जांच आयोग की मांग वाली अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Image
सुप्रीम कोर्ट मे कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा नहीं किया जा सके नई दिल्ली: रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच और बुलडोजर न्याय के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. अदालत ने याचिका कर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी से कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. जस्टिस नागेश्वर राव ने कहा कि आपने मांगा है कि पूर्व CJI की अगुवाई में जांच कराई जाए. क्या कोई खाली बैठा है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि एडवोकेट विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर कर रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई धार्मिक झड़पों की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित करने का निर्देश देने की मांग की थी. याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में "बुलडोजर न्याय" की मनमानी कार्रवाई की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता क...

खरगोन हिंसा के 106 फरार आरोपियों पर पुलिस ने रखा 10-10 हजार रुपये का इनाम

Image
106 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये रखे गए हैं. इसमें दो फरारी अज्ञात है. इंदौर: मध्य प्रदेश पुलिस ने खरगोन हिंसा के फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा की है. पुलिस की ओर से इन आरोपियों पर 10 हजार रुपये की इनाम राशि रखी गई है. शहर में हुए उपद्रव के बाद कई लोगों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसके बाद से पुलिस तेजी से इस हिंसा में शामिल लोगों को पकड़ने में लगी हुई है. लेकिन कई आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है. ऐसे में पुलिस ने अब इनपर इनाम की घोषणा की है. खरगोन पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने इनाम की घोषणा की है. यह भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस का सहयोग या उसकी पुख्ता जानकारी देने वालो के लिए इनामी राशि की घोषणा की है. एसपी श्री काशवानी द्वारा जारी इनामी उद्घोषणा के अनुसार 106 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये रखे गए हैं. इसमें दो फरारी अज्ञात है. राहत राशि का भी किया है ऐलान  मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को खरगोन हिंसा (Khargone violence) से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए राहत राशि के रूप में 1 करोड़ रुपये आवंटित कि...

मध्य प्रदेश में रामनवमी हिंसा के लिए पहले से जेल में बंद बदमाशों पर FIR, घर भी तोड़ा गया

Image
बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी (Barwani)  में पुलिस ने 10 अप्रैल को शहर में हुई सांप्रदायिक झड़पों के दौरान दंगे और आगजनी के आरोप में 11 मार्च से जेल में बंद तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. दरअसल शहर में सांप्रदायिक दंगों के बाद 10 अप्रैल को दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने के आरोप में जिन तीनों पर मामला दर्ज किया गया है, उनकी पहचान शहबाज़, फकरू और रऊफ के रूप में हुई है. तीनों पांच मार्च से आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद हैं. यह भी पढ़ें बड़वानी पुलिस ने रामनवमी (Ramnavmi) के जुलूस में पथराव और हिंसा के बाद लगभग 1 दर्जन एफआईआर दर्ज की थी ये उनमें से हैरत की बात ये है कि जिस थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, उसी थाने में दंगा करने का मामला दर्ज किया गया है. बड़वानी जिले के एसपी ने 11 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था कि 11 मार्च को सिकंदर अली पर फायरिंग के लिए धारा 307 के तहत शहबाज़, फकरू और रऊफ पर मामला दर्ज किया गया था, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. तब से तीनों जेल में हैं. बड़वानी पुलिस के पास इस बात...

रामनवमी पर हिंसा में घायल हुआ शिवम लड़ रहा है जिंदगी से जंग, 17 अप्रैल को थी बहन की शादी

Image
मंदिर से घर आते समय शिवम पर किया गया था हमला. इंदौर: Khargone violence:  मध्य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी की शाम हुई हिंसा के दौरान घायल हुए 16 वर्षीय शिवम शुक्ला इंदौर के एक अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं. 17 अप्रैल को शिवम की बहन की शादी थी और वो 11 अप्रैल को अपने पैतृक गांव जाने वाले थे. लेकिन 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन दंगाइयों द्वारा उनपर हमला कर दिया गया. जिसमें वो घायल हो गए. हमले के दौरान उनको मस्तिष्क में काफी गंभीर चोटें आई हैं. घायल होने के बाद उन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां पर वो मौत से जंग लड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें ये भी पढ़ें- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग के बीच हनुमान जयंती के दिन महाआरती करेंगे राज ठाकरे जानकारी के अनुसार धार जिले के निसारपुर गांव के रहने वाले शिवम पिछले पांच साल से खरगोन कस्बे के जमींदार मोहल्ला में मामा के परिवार के साथ रह रहे थे. शिवम ने पिछले साल खरगोन में मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी. जिसके बाद उन्होंने सरकारी पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया था. वहीं शिवम की बहन की शादी 17 अप्रैल को थी.  म...

जैविक खेती के नाम पर दुनिया को 'ठगा' जा रहा MP में, राज्य में 'काग़ज़ी' हैं किसान

Image
कृषि विभाग कहता है कि सिर्फ 3 कंपनियों ने कपास की जैविक खेती में किसानों से अनुबंध किया है. (File Photo) भोपाल: मध्यप्रदेश ने साल 2011 में ही जैविक कृषि नीति तैयार कर उस पर अमल शुरू कर दिया था. आज दावा है कि मध्यप्रदेश न केवल जैविक कृषि लागू करने वाला देश का पहला प्रदेश है बल्कि देश में सर्वाधिक प्रमाणित जैविक कृषि क्षेत्र वाले प्रदेश का तमगा भी उसे हासिल है. लेकिन क्या इस दावे में दम है. खासकर अगर कपास की बात करें तो कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए नोडल एजेंसी-कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने हाल ही में एक प्रमुख प्रमाणीकरण एजेंसी का लाइसेंस निलंबित किया है, जिसके बाद ये सवाल और गंभीर हो गये हैं. यह भी पढ़ें हाल ही में नेशनल प्रोग्राम फॉर ऑर्गेनिक प्रमोशन (एनपीओपी) ने अपनी जांच में पाया कि हैदराबाद की एक प्रमाणीकरण एजेंसी ने न केवल गैर-जैविक तरीकों से उत्पादिक कपास को जैविक रूप में मंजूरी दी थी, बल्कि बीटी कपास को भी जैविक रूप में प्रमाणित कर दिया. इनमें से कई उत्पादक समूह कपास का उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र...

Madhya Pradesh: रंगकर्मी नीरज कुंदेर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी करने का लगा आरोप

Image
इंद्रावती नाट्य समिति के डायरेक्टर गिरफ्तार सीधी: मध्यप्रदेश में सीधी ज़िले के रहने वाले रंगकर्मी नीरज कुंदेर को फेक आईडी बनाकर कथित तौर पर बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला और उनके बेटे गुरुदत्त के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार करने के 2 घंटे बाद ही उन्हें जेल भेज दिया गया. नीरज कुंदेर इंद्रावती नाट्य संस्थान के निदेशक हैं. भले ही अनुराग मिश्रा के नाम से जिस आईडी के लिए नीरज को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन उनका फोन पुलिस के पास होने के बावजूद उस आईडी से अभी भी पोस्ट किये जा रहे हैं. यह भी पढ़ें 2 अप्रैल को सीधी के रंगकर्मियों और समाजिक कार्यकर्ताओं ने जब जिला कोतवाली के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाये तो पुलिसकर्मी उन्हें पीटने लगे. जिसमें कई प्रदर्शनकारियों को चोट भी आई. प्रदर्शनकारियों में इंद्रवती नाट्य समिति के वरिष्ठ रंगकर्मी रोशनी प्रसाद मिश्र, नरेंद्र बहादुर सिंह , शिवा कुंदेर , रजनीश जायसवाल सहित 10 - 15 कलाकारों को प्रतिबंधक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया. मुख्यमंत्री जी @ChouhanShivraj क्या लोकतंत्र में सरकार के खिलाफ ना...

MP : अस्‍थायी कोरोना योद्धाओं को हटाने के आदेश, सरकार ने बजट में कमी बताकर झाड़ा पल्‍ला

Image
31 मार्च से पूरे मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में रखे गए अस्थायी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्‍टॉफ घर पर बैठ गए. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से आया आदेश साफ कहता है कि इनके मानेदय के लिए अब बजट नहीं है, ऐसे में इनकी सेवाएं समाप्त होती हैं. PM आवास योजना को लेकर शिकायत की तो पंचायत सचिव-पुलिसकर्मी ने आदिवासी युवा को बेरहमी से पीटा शरीर पर सफेद एप्रिन और गले में स्‍टेथेस्‍कोप साथ में ढेर सारी फिक्र. डॉ चंचल शर्मा कोरोना काल में अस्थायी चिकित्सक के तौर पर नियुक्त किए गए थे. 31 मार्च 2022 को उनके काम करने का आखिरी दिन था. भारी मन से अस्पताल से घर जा रहे डॉ. शर्मा कहते हैं "जब हाहाकार मचा था तो हमारे साथ लैब टेक्निशियन, आयुष डॉक्टर सब थे, लोग नहीं थे तब हम सेवाएं दे रहे थे, लेकिन अब दूध में पड़ी मक्खी की तरह सरकार ने हमें निकाल दिया हम इतना चाहते हैं कि सरकार संविदा में ही सही हमें कहीं रखे."     ऐसे समय में जब लाशों को हाथ लगाने वाला भी कोई नहीं था, डॉ. सर्वेश नागर ने आयुष चिकित्सक के तौर पर अपनी सेवाएं आगर जिला अस्पताल को दीं थीं, लेकिन अब काम नहीं है. उन्‍हों...

Madhya Pradesh: चारपाई पर शव ले जाने वाले मामले को 'कोई बड़ी बात नहीं' बताने वाले मेडिकल ऑफिसर का तबादला

Image
रीवा: मध्य प्रदेश में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर अपनी मां के शव को महिलाओं को कंधे पर रखकर घर ले जाना पड़ा. अब इस मामले में रीवा के सीएमएचओ के खिलाफ कार्रवाई की गई. नतीजतन सीएमएचओ तबादला कर दिया गया है. दरअसल डॉक्टर बी एल मिश्रा सीएमएचओ रीवा ने इस घटना पर कहा था इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. जिसके बाद प्रशासन ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की. यह भी पढ़ें एम्बुलेंस नहीं मिलने पर अपनी मां के शव को महिलाओं को कंधे पर रखकर घर ले जाना पड़ा. संभागीय मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर रीवा में वाहन न मिलने पर महिलाओं ने एक चारपाई पर शव को रखा और उसे घर तक ले गए. जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. मौत के बाद महिला के शव को घर ले जाने के लिए परिवार को एम्बुलेंस नहीं मिली. ऐसे में चार महिलाओं ने चारपाई पर शव को रखकर उसे घर पहुंचाया. इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई. शव को कंधे पर लादकर रोड पर घूमती हुई महिलाओं ने बताया था कि तबीयत खराब हो जाने पर एम्बुलेंस ना मिलने के कारण महिला को खाट में लाद कर इलाज के लिए...

जबलपुर में भगवा झंडे उतारने पर हुआ विवाद, हिंदू संगठनों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी

Image
भगवा झंडा बना विवाद का विषय जबलपुर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर में भगवा झंडा विवाद की वजह बन गया. एक दावे के मुताबिक हुआ ये कि बड़े फुहारे पर लगे भगवा झंडे को उतारकर नगर निगम टीम कूडे वाली गाड़ी में डालकर ले गई. जिसके बाद हिंदू संगठन आक्रोश में आ गए. उन्होंने रोष में आकर निगम कर्मियो को मौके से खदेड़ा. साथ ही नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. यह भी पढ़ें इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यकर्ता ने कहा कि वो हिंदू नव वर्ष के मौके पर जगह-जगह पर भगवा झंडे लहरा  रहे थे, जैसा कि हर साल होता है. लेकिन नगर निगम द्वारा इसका विरोध किया गया. झंडे निकालकर उन्हें कचरा गाड़ियों में रखा जा रहा है. इसलिए हम इसका विरोध करते हैं और इसलिए हमने चक्का जाम किया है. ये भी पढ़ें: Gujarat: साबरमती आश्रम पहुंच केजरीवाल और भगवंत मान ने चलाया चरखा, रोड शो में भी करेंगे शिरकत भगवा झंडे को लेकर हुआ ये विवाद पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया. एक तरफ जहां हिंदू संगठनों का दावा है कि वो नगर निगम के झंडे हटाने का विरोध कर रहे हैं. वहीं अभी तक इस मामले में नगर निगम के जवाब के बारे म...

गजब! MP में महंगे विदेशी कुत्ते-बिल्ली पाल रहे Pet ओनर्स BPL कार्ड पर करा रहे इनका इलाज

Image
अस्पताल में लगाए गए रेट चार्ट के अनुसार, गरीबी रेखा के ऊपर(Above poverty line) आने वाले लोगों से इलाज के पंजीकृत करवाते समय 20 रुपये लिए जाते हैं, जबकि बीपीएल कार्ड धारकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. एपीएल श्रेणी के लोगों के स्वामित्व वाले घरेलू पशुओं के लिए एक्स-रे शुल्क 150 रुपये, जबकि वे बीपीएल कार्ड धारकों के लिए 30 रुपये है. वहीं सीटी स्कैन का शुल्क 1,600 रुपये प्रति पशु के हिसाब से लिया जाता है, जबकि बीपीएल श्रेणी के लोगों को 1,200 रुपये देने होते हैं.  पड़ोसियों से खाना मांगने के लिए कुत्ते ने चली गजब चाल, घर के बाहर खड़े होकर करने लगा ऐसी हरकत - देखें VIDEO ऑपरेशन सेक्शन में एपीएल श्रेणी के लोगों से उनके जानवर के बड़े फ्रैक्चर ऑपरेशन के लिए 1,000 रुपये और बीपीएल कार्ड धारकों से 500 रुपये लिए जाते हैं. साथ ही वहीं एपीएल श्रेणी के व्‍यक्ति से उनके जानवर के ब्‍लड शुगर टेस्‍ट के लिए 50 और बीपीएल श्रेणी से इसके लिए 30 रुपये लिए जाते हैं.  अस्पताल के संयुक्त निदेशक डॉ एच. एल. साहू के मुताबिक, पशु चिकित्सालय में रोजाना करीब 500 पशुओं को इलाज के लिए लाया जाता है. उन्होंने कहा, ...

मध्य प्रदेश ने बच्चों के लिए बाल बजट (Child Budget) पेश किया

Image
First Published: March 14, 2022 | Last Updated:March 14, 2022 मध्य प्रदेश सरकार ने पहली बार अपनी वार्षिक वित्तीय योजना के हिस्से के रूप में ‘बाल बजट’ पेश किया। सरकार ने 220 योजनाओं के लिए 57,803 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिन्हें 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए शिक्षा सहित 17 विभागों के तहत लागू किया जाएगा। मुख्य बिंदु  मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। 2.79 लाख करोड़ रुपये के बजट के तहत 2022-23 के लिए कोई नया कर प्रस्तावित नहीं किया गया है। अगले वित्त वर्ष में बुनियादी ढांचे के लिए 42,128 करोड़ रुपये, शिक्षा के लिए 32,843 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य के लिए 19,405 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस बजट के तहत सड़क, बिजली और पानी को कवर करने वाले बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए 42,128 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी विकास के लिए 41,038 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कृषि क्षेत्र के लिए 20,027 करोड़ रुपये, शिक्षा के लिए 32,843 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य के लिए...

मध्यप्रदेश बजट 2022-23: कांग्रेस के हंगामे के बीच पेश हुआ बजट, जानिए किसके लिए क्या है खास

Image
बजट में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 20% से बढ़ाकर 31% करने का फैसला किया है भोपाल: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2022 के बजट को विधानसभा में पेश किया. इस दौरान वो सरकार के कामों को गिनाते रहे, कांग्रेस के विधायक हंगामा मचाते रहे. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बजट को सिर्फ झूठ और गुमराह करने वाला बताया और कहा ये जनता को धोखा देने वाला बजट है. इसमें सिर्फ़ कागज़ी प्रावधान किये गये हैं. आगामी चुनावों को देखते हुए एक बार फिर झूठे सपने दिखाए गये हैं. वहीं सरकार का दावा है कि मध्यप्रदेश की जीएसडीपी देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक 19.74% है, जो साबित करता है कि मध्यप्रदेश अर्थव्यवस्था की दृष्टि से देश का सबसे तेज बढ़ने वाला राज्य है. मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा लगभग डेढ़ घंटे तक बजट भाषण पढ़ते रहे, पूरे वक्त सदन के अंदर कांग्रेस हंगामा मचाती रही. बजट भाषण खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है. ये कांग्रेस ने आज सिद्ध किया है. बजट भाषण ना सुनना, उसमें अवरोध पैदा करना, जो कांग्रेस ने आज कि...

कर्नाटक के हिजाब विवाद की 'धमक' मध्‍य प्रदेश और पुडुच्‍चेरी भी पहुंची

Image
उडुपी के कॉलेज में एक स्‍टूडेंट को हिजाब पहनकर कक्षा में प्रवेश से रोक दिया गया था भोपाल : स्‍टूडेंट के हिजाब पहनने से जुड़ा विवाद कर्नाटक राज्‍य की सीमा से निकलकर अब बीजेपी शासित मध्‍य प्रदेश और पुडुच्‍चेरी भी पहुंच गया है. हिजाब के समर्थन में पांच महिलाओं की ओर से दाखिल की गई याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, यह सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी. इस बीच, मध्‍य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हिजाब ड्रेस का हिस्सा नहीं है, इसलिए इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए. उधर,  पुडुच्‍चेरी में अधिकारियों ने अरियानकुप्‍पम (Ariyankuppam) के सरकारी स्‍कूल के प्रधानाध्‍यापक से कक्षा में हेडस्‍कार्फ पर ऐतराज जताने वाले वाले एक शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच करने को कहा है.  यह भी पढ़ें कर्नाटक में हिजाब विवाद : सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे, सीएम बसवराज बोम्मई का आदेश हिजाब विवाद के चलते कर्नाटक में सभी स्कूल-कॉलेज तीन दिन बंद रहेंगे. राज्‍य के सीएम बसवराज बोम्‍मई ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. सीएम ने ट्वीट किया कि शांति और सद्भाव बहाल बनाए रखने के लिए ...

मध्यप्रदेश : भाई-बहन और बच्चों तक की करा दी गई शादी, कन्या विवाह योजना में करोड़ों का फर्जीवाडा

Image
पथरिया गांव की शाज़िया की बड़ी बहन की शादी 13 साल पहले हुई और शाज़िया की 9 साल पहले. मां नेत्रहीन हैं, गांव के कुछ लड़के शौचालय दिलवाने के बहाने कागज़ात ले गये, अंगूठा लगवाया. 2-3 दिन पहले पता लगा कि मुख्यमंत्री निकाह योजना के नाम पर इनके खाते में 1 लाख रुपये आए और चले गये. ना शौचालय बना और ना पैसा मिला. शाज़िया कहती हैं कि 4 लोग आए थे भोपाल से. उन्होंने कहा आपकी बेटियों के नाम पर किसी ने पैसे निकाल लिये हैं."  सरकार ने तीन माह पहले कराया निकाह, अब पत्नी के घर वाले कह रहे- योजना के पैसे मिलेंगे तब विदाई होगी! वहीं आंगन में बैठी उनकी मां जमीला ने बताया, "शौचालय के नाम पर कागज ले गये. मैं नेत्रहीन हूं, अंगूठा लगवा लिया. उनके पति कमाल खां उस वक्त भोपाल गये हुए थे. वो कहते हैं गांव के ही लड़के कागज़ ले गये थे, कहां दिये मुझे मालूम नहीं. 3-4 दिन से पुलिस की टीम आ रही है और उन्होंने बताया पैसे कि निकल चुके हैं." शाज़िया की बड़ी बहन की शादी 13 साल पहले हुई, शाज़िया की 9 साल पहले मां नेत्रहीन हैं, गांव के कुछ लड़के शौचालय दिलवाने के बहाने कागज़ात ले गये अंगूठा लगवाया, 2-3 दि...

कोविड-19 : कर्नाटक में 4,452 तो राजस्थान में 3479 मामले आए सामने, जानिए J&K और मध्यप्रदेश का हाल

Image
कर्नाटक सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 39,06,761 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 39,447 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. अस्पतालों से आज 19,067 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 37,94,866 हो गई है. संक्रमण के नये मामलों में से 2,139 बेंगलुरु शहर से आए हैं वहीं शहर में 8,604 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है जबकि संक्रमण से 17 लोगों की मौत हुई है. राज्य में फिलहाल कोविड के 72,414 मरीजों का इलाज चल रहा है. कर्नाटक में संक्रमण की दर आज 5.01 फीसदी और मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत रही. महाराष्ट्र में कोरोना के 6,107 नए केस; 57 की मौत, एक्टिव मामले एक लाख से नीचे आए राजस्थान की बात करें तो मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 16 और मरीजों मौत हो गई. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,479 नए मामले सामने आए जिनमें से राजधानी जयपुर में 1140, जोधपुर में 300, उदयपुर में 221, गंगानगर में 174, अ...

MP: दलित दूल्हा को दबंगों ने घोड़ी चढ़ने से रोका, पुलिस सुरक्षा में हाथ में संविधान की किताब ले निकली बारात

Image
बारात निकालने से पहले करीब 100 पुलिसकर्मियों ने गांव में फ्लैग मार्च किया, फिर बारात को सुरक्षा देते हुए उसे गांव से निकाला. इस दौरान लोग डर के साए में भी झूमते और नाचते दिखे. दूल्हा भी घोड़ी पर हाथ में संविधान की प्रति लेकर बैठा था. यह वाकया गणतंत्र दिवस के अगले दिन हुआ.   प्राप्त जानकारी के अनुसार मनासा से लगभग 3 किमी दूर स्थित ग्राम सरसी के फकीरचंद मेघवाल ने कुछ समय पहले जिला कलेक्टर को आवेदन देकर बेटे राहुल की शादी में दबंगों द्वारा माहौल खराब करने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी. इस पर कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया था कि दलित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाय. मध्य प्रदेश के भिंड में सरकारी अस्पताल में 5000 की रिश्वत नहीं दे पाई मां, नवजात की मौत गुरूवार को जब राहुल की बिंदौली (बारात) निकली तो समूचे गांव में तीन थानों की पुलिस मौजूद थी. पुलिस बल ने बिंदौली से पहले गांव में फ्लैग मार्च निकाला. इसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में बिंदौली निकली. इस दौरान तहसीलदार, एसडीओपी, एसडीएम सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे. दलित दूल्हे राहुल मेघवाल ने बताया कि दबंगों ...

पहरे में "सेहरा"! मध्‍यप्रदेश में अनुसूचित जाति का दूल्‍हा चढ़ा घोड़ी, लोधी समाज के लोगों ने गांव पर कर दिया हमला

Image
मध्यप्रदेश में आजकल सत्ताधारी बीजेपी नेता बूथ विस्तारक कार्यक्रम में लगे हैं, मीडिया में अनुसूचित जाति या जनजाति के लोगों के घरों में उनके खाने की तस्वीरें भी खूब छपती हैं. मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ऐसे ही एक कार्यक्रम में मंगलवार को पिपरिया में खापरखेड़ा पहुंचे, भगत सिंह अहिरवार के घर खाना खाया. भगत सिंह के मेन्यू में ये बाजरे की रोटी, चने की भाजी, हल्दी की सब्जी, पनीर, बर्रे की रोटी, ज्वार की रोटी थी. ये और बात है कि खाना जियाराम विश्नोई ने बनाया था. खैर नेताजी भोजन तो करते हैं लेकिन उसी मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति के लोग घोड़ी चढ़कर आएं, अपने घर में शादी के जश्न में खाना खाएं, ये कई लोगों को बर्दाश्त नहीं. सागर के गनियारी गांव में अहिरवार जाति का दूल्हा पुलिस की मौजूदगी में घोड़ी पर तो चढ़ गया लेकिन गांव में दबंग लोधियों को ये नागवार था. शाम को बारात गांव से चली गई तो उनके घर पर पथराव, गाड़ियों में तोड़-फोड़ हो गई. नेताजी भोजन तो करते हैं लेकिन उसी MP में अनुसूचित जाति के लोग घोड़ी चढ़कर आएं ये लोगों को बर्दाश्त नहीं गनियारी गांव में दूल्हा पुलिस की मौजूदगी में घोड़ी...

मध्यप्रदेश में कभी भी गुल हो सकती है बत्ती, कई पावर प्लांट में कोयले की भारी किल्‍लत

Image
भोपाल: मध्यप्रदेश में बत्ती कभी भी गुल हो सकती है. वजह है कोयले की आपूर्ति में कमी, जिससे ताप विद्युत संयंत्रों की कई यूनिट बंद करने की नौबत आ गई है. सरकार इसे कम डिमांड या मेंटनेंस की आड़ में ढक रही है, लेकिन हकीकत में बिजली उत्पादन कम हो गया है. कई पावर प्लांट में दो से सात दिन का कोयला ही बचा है, वो भी रबी सीजन में, जब किसानों की बिजली की जरूरत होती है. राज्य के कई पावर प्लांट ऐसे हैं जहां ब्लैक आउट हो सकता है. बारिश के वक्त कम सप्लाई हुई, रेलवे पर भार है. नतीजा मध्यप्रदेश को भी भुगतना पड़ रहा है. राज्य के प्रमुख थर्मल पावर प्लांट के हालात खस्ता हैं, मसलन संजय गांधी और श्रीसिंगाजी थर्मल पावर प्लांट की एक इकाई बंद हो गई है. यह भी पढ़ें मध्यप्रदेश : घरेलू हिंसा की पीड़िताओं को मिलेगी आर्थिक मदद, कैबिनेट बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले अमरकंटक थर्मल पावर प्लांट में रोज़ाना 4000 टन कोयले की ज़रूरत है, स्टॉक में है 8300 टन, उत्पादन होता है 210 मेगावाट, फिलहाल उत्पादन हो रहा है 149 मेगावाट. संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट में 18000 टन रोज़ाना की ज़रुरत है, 70,000 टन स्टॉक में है, बिजली ...

MP: सीएम शिवराज के गृह जिले में राष्‍ट्रपिता का अपमान! कलेक्‍ट्रेट के टॉयलेट में रख दिए गए 'बापू' के चित्र

Image
महात्मा गांधी के पोस्टर को कलेक्ट्रेट भवन में टॉयलेट में रख दिया गया था भोपाल : Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान का मामला सामने आया है जहां महात्मा गांधी के पोस्टर को कलेक्ट्रेट भवन में शौचालय में रख दिया गया. इस पोस्टर में गांधी के आंदोलन और उनसे जुड़ी घटनाओं के चित्र बने हुए हैं. गांधीजी की मध्यप्रदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारी और चित्र इस पोस्‍टर पर अंकित हैं. यह पोस्टर कलेक्ट्रेट के प्रथम मंजिल पर बने शौचालय में रखे गए थे जहां पर काफी गंदगी फैली हुई थी. यह भी पढ़ें सबसे ज्‍यादा हैरान करने वाली बात यह है कि अधिकारी-कर्मचारी नियमित तौर पर वॉशरूम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन किसी भी सरकारी अफसर का ध्यान इस ओर नहीं गया. इस पूरे मामले को लेकर कलेक्ट्रेट के अफसरों ने चुप्पी साध रखी है. Source link https://myrevolution.in/politics/mp-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a5%83%e0%a4%b9-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%...