Posts

Showing posts with the label recruitment

मध्य प्रदेश में बेरोज़गारी का आलम : 15 पदों के लिए 11,082 आवेदक, चपरासी के लिए ग्रेजुएट कर रहे अप्लाई

Image
भोपाल: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला कोर्ट (Gwalior District Court) में शनिवार को माली, चपरासी, वॉचमैन, ड्राइवर और स्वीपर बनने के लिए बेरोजगारों का मेला (Unemployed Youth) लग गया. यहां 15 पदों के लिए हजारों बेरोजगार युवा ना सिर्फ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) बल्कि पड़ोसी उत्तर प्रदेश से भी पहुंच गए. इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता तो 10वीं पास थी, लेकिन लाइन में ग्रैजुएट-पोस्ट-ग्रैजुएट भी लगे थे, जिससे देश और प्रदेश में बेरोजगारी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. दरअसल, ग्वालियर कोर्ट में ड्राइवर पद के लिए 5, वॉचमैन के लिए 5, माली के लिए 2, स्वीपर के लिए 1 पद और चपरासी के लिए 2 पदों पर वैकेंसी निकाली गई.  यह भी पढ़ें मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब होगा कौन सा एग्जाम नौकरी पाने के लिए ग्वालियर में कोर्ट जाने वाली सभी सड़कें और गलियां उम्मीदवारों से भर गईं. दो दिन इंटरव्यू के लिये 11 बोर्ड बनाए गए. इंटरव्यू देने पहुंचे बेरोजगारों की संख्या इतनी हो गई कि कोर्ट परिसर में बैठाने के बाद भी कई युवा बाहर रह गए. उनकी चार लाइनें लगाई गई, जो कुछ ही देर बाद भीड़ में बदल ...