Posts

Showing posts with the label Guwahatibikanerexpress

बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्‍सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 9 लोगों की मौत, 45 घायल

Image
पश्चिम बंगाल सरकार के सूत्रों के मुताबिक, कम से कम 50 घायलों को अब तक बचाया गया है. सूत्रों ने बताया कि 10 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हैं. 24 लोगों को जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल जबकि 16 लोगों को मोयनागुड़ी सरकारी अस्पताल भेजा गया है. न्यू फ्रंटियर रेलवे सूत्रों ने कहा कि गंभीर यात्रियों को सिलिगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जाएगा. रेलवे सूत्रों के अनुसार, कई यात्रियों के पटरी से उतरे डिब्बों के अंदर फंसे होने की आशंका है और क्षतिग्रस्त डिब्बों को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के New Dimohani और New Maynaguri रेलवे स्टेशन के बीच शाम करीब पांच बजे यह हादसा हुआ, उस समय ट्रेन नंबर 15633 बीकानेर से गुवाहाटी जा रही थी. ट्रेन बुधवार को बीकानेर जंक्शन से निकली थी और उसे गुरुवार शाम गुवाहाटी पहुंचना था. मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है जबकि गंभीर रूप से घायलों के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''आज शाम न्यू मयनागुड़ी (पश्चिम बंगाल)...

Photos: बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरी

Image
गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. कोलकाता : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुरी कस्बे के पास गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में मलबे में फंसे यात्रियों को देखा जा सकता है. समाचार एजेंसी पीटीआई ने रेलवे सूत्रों के हवाले से बताया कि इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है. शाम करीब पांच बजे जब ट्रेन नंबर 15633 बीकानेर से गुवाहाटी जा रही  थी तब पश्चिम बंगाल के New Dimohani और New Maynaguri रेलवे स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ. यह भी पढ़ें देखें हादसे की कुछ तस्‍वीरें... स्थानीय और अन्य यात्री राहत और बचाव कार्यों में मदद करते हुए. जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने कहा कि कुछ घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है. ट्रेन के कम से कम 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. Source link https://myrevolution.in/politics/photos-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4...