पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर बोले पंजाब के सीएम, ''खेद है कि उन्हें लौटना पड़ा''
चंडीगढ़: पंजाब दौर पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बयान आया है. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कहा कि मुझे खेद ही कि प्रधानमंत्री को लौटना पड़ा. हम अपने पीएम का सम्मान करते हैं. हमने उनसे (पीएमओ) खराब मौसम की स्थिति और विरोध के कारण यात्रा रद्द करने के लिए कहा था. हमें उनके (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) अचानक मार्ग परिवर्तन की कोई सूचना नहीं थी. पीएम के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई. प्रधानमंत्री के काफिले को उस जगह से पहले ही रोक दिया गया था जहां प्रदर्शनकारी बैठे थे. यह भी पढ़ें बठिंडा में फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट फंसे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारी सुरक्षा चूक : केंद्र सीएम ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को उठाने में कम से कम 10-20 मिनट लगते. पीएम को इसके बारे में सूचित किया गया था और एक अलग रूट से जाने का भी आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने वापस लौटने का फैसला किया. अगर पीएम मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई चूक हुई है तो हम जांच कराएंगे. प्रधानमंत्री को कोई खतरा नहीं था. मुझे आज बठिंडा में पीएम की ...