Posts

Showing posts with the label nasaimages

हबल टेलीस्‍कोप का 32वां जन्‍मदिन, Nasa ने शेयर की आकाशगंगाओं के ग्रुप की तस्‍वीर

Image
हबल स्पेस टेलीस्‍कोप को अंतरिक्ष में 32 साल पूरे हो गए हैं और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) इसे सेल‍िब्रेट कर रही है। एक सिंगल इमेज के जरिए नासा ने गहरे अंतरिक्ष की पांच आकाशगंगाओं को दिखाया है। यह व्‍यू काफी बेहतरीन है। याद रहे कि हबल स्पेस टेलीस्कोप को 24 अप्रैल 1990 को लॉन्च किया गया था। इसे अगले ही दिन डिप्‍लॉय कर दिया गया था। यह सप्‍ताह इस टेलीस्‍कोप का 32वां जन्‍मदिन है। हबल ने 20 मई 1990 को अपनी सर्विस शुरू की थी।  नासा ने जो इमेज शेयर की है, वह हिक्सन कॉम्पैक्ट ग्रुप 40 (Hickson Compact Group 40) नाम की आकाशगंगाओं का एक समूह है। इस ग्रुप में एक विशाल और अण्डाकार आकाशगंगा भी शामिल है, जो अरबों सितारों, तीन स्‍पाइरल आकाशगंगाओं और एक लेंटिकुलर (लेंस के जैसी) आकाशगंगा के साथ चमकती है। यह इमेज एक वीडियो का हिस्सा है, जिसमें हबल की सीनियर प्रोजेक्‍ट साइंटिस्‍ट डॉ. जेनिफर वाइसमैन इस इमेज के बारे में और टेलीस्‍कोप के महत्‍व के बारे में बता रहे हैं।    वीडियो में वाइसमैन ने समझाया कि हिक्सन कॉम्पैक्ट ग्रुप 40 में आकाशगंगाओं को एक गुरुत्वाकर्षण डांस में साथ रखा जाता है। यह एक ...

शनि के सामने गेंद जितना नजर आ रहा उसका चंद्रमा, नासा ने शेयर की हैरान करने वाली तस्‍वीर

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने शनि (Saturn) के चंद्रमा डायोन (Dione) की हैरान करने वाली इमेज शेयर की है। शनि का चक्‍कर लगाते हुए डायोन अपने विशाल ग्रह के सामने गेंद जितना छोटा दिखाई देता है। नासा ने बताया है कि यह तस्‍वीर लगभग 2.3 मिलियन किलोमीटर की दूरी से ली गई थी। शायद इसीलिए चंद्रमा अपने असल आकार से भी छोटा दिखाई देता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रह और उसके चंद्रमाओं के बीच रिलेशनशिप को समझने में पारगमन (transit) महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो ट्रैंज‍िट के दौरान वह पृथ्‍वी को सूर्य ग्रहण की ओर ले जाता है। डायोन की खोज साल 1684 में जियोवानी कैसिनी ने की थी। यह सिर्फ 562 किलोमीटर का एक छोटा चंद्रमा है, जो हमारे चंद्रमा का लगभग एक तिहाई है। डायोन हर 2.7 दिनों में 377,400 किलोमीटर की दूरी पर शनि की परिक्रमा करता है। यह लगभग उतनी ही दूरी है, जितनी दूरी पर चंद्रमा हमारी पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि डायोन मुख्य रूप से बर्फ से बना है। इसका औसत तापमान माइनस 186 डिग्री सेल्सियस है। इसकी बर्फ बह...