Posts

Showing posts with the label DelhiHottestDay

दिल्ली में अप्रैल की प्रचंड गर्मी ने 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, रविवार के लिए चेतावनी जारी

Image
नई दिल्ली: Delhi Record Heat : दिल्ली में अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी (Delhi Highest Temperature )ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है. शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जिसने अप्रैल में अधिकतम तापमान का पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हालांकि अप्रैल के शुरुआती दिनों की बात करें तो दिल्ली की गर्मी ने 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को ये जानकारी दी. दिल्ली में रविवार को भीषण लू चलने की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में बहेद प्रचंड लू चल रही है. शनिवार को तो तापमान 42 डिग्री के पार चला गया.  जबकि गुरुग्राम के कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री के पास पहुंच गया. यह भी पढ़ें इससे पहले अप्रैल में दिल्ली में सबसे ज्यादा तापमान का रिकॉर्ड 21 अप्रैल 2017 का रहा है, जब 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था. हालांकि दिल्ली में अप्रैल के दौरान सबसे ज्यादा गर्मी का रिकॉर्ड 29 अप्रैल 1941 को बना था, जब 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. म...