Posts

Showing posts with the label GrapheneInnovationCentre

केरल में बनाया जायेगा भारत का पहला ग्राफीन इनोवेशन सेंटर (Graphene Innovation Centre)

Image
First Published: January 29, 2022 | Last Updated:January 29, 2022 देश का पहला ग्राफीन नवाचार केंद्र ( Graphene Innovation Centre) केरल में स्थापित किया जायेगा। ग्राफीन के लिए स्थापित किया जा रहा यह पहला अनुसंधान एवं विकास केंद्र है। ग्राफीन (Graphene)  क्या है? ग्राफीन दुनिया का सबसे मजबूत पदार्थ है। साथ ही, यह सबसे पतला पदार्थ है। ग्राफीन में अच्छी विद्युत चालकता (electrical conductivity) और रासायनिक स्थिरता (chemical stability) होती है। यह पारदर्शी है, वजन में हल्का है और इसका सतह क्षेत्र बड़ा है। ग्राफीन में इंडियम (indium) को रीप्लेस करने की क्षमता होती है। यह कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जक डायोड की लागत को कम करता है। ग्राफीन कार्बन का एक समस्थानिक (isotope) है। इसमें द्वि-आयामी मधुकोश नैनोसंरचना (two – dimensional honeycomb nanostructure) है। ग्राफीन को इसके इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत गुणों के लिए “आश्चर्य सामग्री” (wonder material) के रूप में संबोधित किया जाता है। ग्राफीन एक जीरो गैप सेमीकंडक्टर (zero gap semiconductor) है। इसका मतलब है कि चालन बैंड (c...