प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बेहद चिंताजनक, ये सरकार का सिक्योरिटी फेलियर : भगवंत मान
भगवंत मान ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामी की वजह से पंजाब का नाम खराब हुआ है. चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने हैरानी जताई और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. बुधवार को भगवंत मान ने पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में इस घटना के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया और ट्वीट कर कहा, "पंजाब के हर एक व्यक्ति की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी पंजाब सरकार की है. भले ही कितने भी राजनीतिक मतभेद हो, लेकिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बेहद चिंताजनक है!" यह भी पढ़ें बठिंडा में पीएम की सुरक्षा में चूक, बीजेपी ने कहा- सीएम चरणजीत चन्नी ने फोन पर बात करने से मना किया उन्होंने पंजाब सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार को पता था कि प्रधानमंत्री की रैली का विरोध किया जा रहा है तो उस रूट में पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए? मान ने चन्नी सरकार को बेहद अस्थिर व कमजोर सरकार बताया और कहा कि कमजोर सरकार होने की वजह से ही पंजाब में ...