Posts

Showing posts with the label TheKashmirFiles

अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़: FIR दर्ज, AAP ने लगाया 'हत्या की साजिश' का आरोप; 10 बड़ी बातें

Image
नई दिल्‍ली : दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर पर तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है. केजरीवाल द्वारा फिल्‍म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) पर दिए बयान के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया था, इसी दौरान तोड़फोड़ की यह घटना सामने आई. मामले से जुड़ी 10 बातें पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, इस प्रदर्शन की परमिशन नही ली गई थी. इसके बावजूद, प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के निवास पर न पहुंचे, इसके पुख्ता इंतज़ाम किये गए थे.  भाजयुमो अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी बैरिकेड को तोड़ते हुए मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंच गए थे. पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सुबह 11:30 बजे धरना शुरू हुआ. 150 से 200 कार्यकर्ता, केजरीवाल निवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने पहुंचे‌ थे. दोपहर 1 बजे के करीब कुछ कर प्रदर्शनकारी दो बैरिकेडिंग को तोड़कर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंच गए ...

'The Kashmir Files' पर केजरीवाल के बयान को लेकर असम के CM हिमंत सरमा ने दे डाली ये नसीहत

Image
केजरीवाल पर भड़के हिमंत बिस्व सरमा गुवाहाटी: बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिए गए बयान की वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के निशाने पर आ गए. सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मैं केजरीवाल से निवेदन करता हूं कि वह कश्मीरी पंडितों का मजाक ना उड़ाएं. दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में फिल्म निर्माताओं को द कश्मीर फाइल्स फिल्म यूट्यूब पर अपलोड करने की सलाह दी थी. जिसके बाद हिमंत बिस्व सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई. यह भी पढ़ें अरविंद केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को टैक्स फ्री करने से भी इनकार कर दिया था. इसी मसले पर पत्रकारों से बात करते हुए, सरमा ने कहा, "आप फिल्म को टैक्स फ्री करे या नहीं,  लेकिन आपको हमें अपमानित करने का अधिकार नहीं है. इसके साथ ही सरमा ने कहा कि आप जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन खुले तौर पर 'हिंदू विरोधी' मत बनो. अगर हमारा हिंदू समाज (समाज) इस स्थिति में है, तो इसका कारण यह है कि हम हिंदू परिवार के भीतर अधिक हिंदू विरोधी हैं, हिंदू सभ्यता कभी दुनिया को रास्ता दिखाती थी." ...

'हिन्दू सुरक्षित नहीं रहा, कहां जाए?' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी ही गठबंधन सरकार पर बोला हमला

Image
नीतीश सरकार पर साधा निशाना बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. इस बार उन्होंने अपनी ही पार्टी की गठबंधन वाली बिहार सरकार पर हमला बोला है. गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और जिला प्रशासन से पूछा कि कि बेगूसराय के रजौड़ा में हिन्दू (Hindu) सुरक्षित नहीं रहा तो वो कहां जाएं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पूछा कि कश्मीर फाइल्स देखने के बाद रात भर सो नहीं सका लगा हिन्दू कहां जाएगा.  यह भी पढ़ें गिरीराज ने कहा कि पाकिस्तान (Pakistan) में हिंदू को मारा गया काटा गया धर्म परिवर्तन कराया गया बंग्लादेश (Bangladesh) में मंदिर तोड़ा गया. बेगूसराय में हिंदू पर बच्चों के विवाद में एक जुट होकर हथियार और तलवार से हमला किया गया है. अगर प्रशासन मामले में लीपापोती की तो वह कोई भी कदम उठाने को मजबूर होंगे. गिरिराज सिंह का ये बयान एक विवाद के बाद सामने आया.  ये भी पढ़ें: राजस्थान CM के बेटे पर महाराष्ट्र के नासिक में FIR, करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और ठगी के आरोप दरअसल स्कूल में ...