Posts

Showing posts with the label JharkhandHindiNews

शादी में हुआ आपसी विवाद तो घर लौट रही 10 साल की बच्ची से छह नाबालिगों ने किया गैंगरेप

Image
प्रतीकात्मक तस्वीर. खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड में एक विवाह समारोह में छोटे से आपसी विवाद के बाद आधा दर्जन नाबालिगों ने सबक सिखाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन सभी आरोपियों को बालसुधार गृह भेज दिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को तब हुई जब पंचायत में मामला न सलटने पर पीड़ित लड़की की मां ने तपकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. यह भी पढ़ें खूंटी के तपकरा थाने के प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ही पांच नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी को आज पकड़ा जा सका. उन्होंने बताया के आरोपी और पीड़ित सभी आदिवासी समुदाय से हैं . उन्होंने बताया कि बुधवार को पड़ोसी गांव में एक शादी थी . उन्होंने बताया कि इसमें दस वर्षीय पीड़िता भी शामिल होने गयी थी . उसी दौरान किसी बात को लेकर लड़की से बारात में ही आये कुछ लड़कों की कहासुनी हो गयी. मध्य प्रदेश: कथा सुनाने आए महंत ने नाबालिग से की दरिंदगी, मौक...

साहिबगंज जहाज दुर्घटना : गंगा नदी से दो शव निकाले गये, तीन ट्रकों का पता लगाया गया

Image
दुर्घटना के दौरान जहाज से नदी में गिरे तीन ट्रकों का पता लगा लिया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) रांची: झारखंड के साहिबगंज जिले में गुरुवार को गंगा नदी में एक मालवाहक जहाज के पलटने पर लापता हुए दो लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. प्रशासन को संदेह है कि तीन और लोग लापता हुए होंगे, जैसा कि घटना के बाद घर नहीं लौटे लोगों के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के दौरान जहाज से नदी में गिरे तीन ट्रकों का पता लगा लिया गया है. अधिकारियों ने कहा था कि बिहार के कटिहार जाते समय मालवाहक जहाज के साहिबगंज में 24 मार्च को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर उस पर सवार छह ट्रक नदी में गिर गये. यह भी पढ़ें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीम गंगा में बचाव अभियान चला रही है. प्रत्येक टीम में 22 सदस्य हैं. दोनों टीम का नेतृत्व कर रहे एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट विनय कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने शनिवार को दो शव नदी से निकाले. हमने रविवार सुबह से भी बचाव अभियान चलाया लेकिन कोई अन्य शव का पता नहीं लगा सके. रविवार को हमारा मुख्य ...