भारतीय क्रिकेट टीम बनी 1000 वनडे मैच खेलने वाली पहली टीम
First Published: February 10, 2022 | Last Updated:February 10, 2022 6 फरवरी 2022 को भारत ने अपना हजारवां वनडे (ODI – One Day International) मैच खेला। यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में यह मैच खेला और इसमें जीत हासिल की। मुख्य बिंदु भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया में 1000 वनडे मैच पूरे करने वाली पहली टीम है। भारतीय टीम अब तक दो वनडे वर्ल्ड कप और एक टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी है। कुल मिलाकर टीम ने 1000 मैचों में से 519 वनडे मैच जीते हैं। नौ मैच टाई पर समाप्त हुए और 41 मैच बिना परिणाम के समाप्त हुए। रिकॉर्ड वाले अन्य देश भारत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 958 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के बाद पाकिस्तान ने 936 वनडे मैच खेले हैं। सातवें स्थान पर इंग्लैंड है, इसने ने 761 मैच खेले हैं। ODI एकदिवसीय मैच (ODI) उन टीमों के बीच खेले जाते हैं जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्णकालिक सदस्य हैं। एकदिवसीय मैच लिस्ट-ए क्रिकेट है। लिस्ट-ए क्रिकेट एक प्रका...