Posts

Showing posts with the label एस्zwjटरॉयड2013बीओ76

फुटबॉल स्टेडियम जितना बड़ा एस्ट्रॉयड (Asteroid) इस हफ्ते पहुंचेगा पृथ्‍वी के करीब

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने कहा है कि एक विशालकाय एस्‍टरॉयड (asteroid) इस हफ्ते पृथ्‍वी के करीब पहुंचेगा। 2013 BO76 नाम का यह एस्‍टरॉयड लगभग 200 से 450 मीटर चौड़ा होगा और 50,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करेगा। एजेंसी ने इस एस्‍टरॉयड को ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा है, हालांकि इसके पृथ्वी से सुरक्षित दूरी पर उड़ने की उम्मीद है। नासा के अनुसार, एक फुटबॉल स्टेडियम के आकार का यह एस्‍टरॉयड भारतीय के समय के अनुसार शुक्रवार को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। नासा ने बताया है कि जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी इसके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी 51 लाख किलोमीटर से ज्‍यादा होगी। यह चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी से 13 गुना ज्‍यादा है। फ‍िर क्‍यों इसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा गया है? दरअसल ऐसा एस्‍टरॉयड के साइज और पृथ्‍वी से उसकी दूरी को देखते हुए किया जाता है। इसका मतलब यह नहीं होता कि वह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए किसी तरह का खतरा बन सकता है।  Object name ☄️: (2013 BO76) Is potentially hazardous ???? Close approach da...