Posts

Showing posts with the label 2ndPhasePolling

UP विधानसभा चुनाव 2022: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

Image
Assembly Election: आज उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है. नई दिल्‍ली : UP Assembly Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. दूसरे चरण में प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्‍गज नेताओं की प्रतिष्‍ठा दांव पर है, जिनमें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान भी शामिल हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 55 सीटों में से 38 पर जीत दर्ज की थी. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान में नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर में वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के चुनाव में 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.  प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है. यह शाम 6 बजे तक चलेगा.  समाजवादी पार्टी नेता आजम खान प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं. आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं.  उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी भी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं,...

UP Election: 'शरीयत से नहीं, संविधान से चलेगा हिन्दुस्तान', दूसरे चरण की वोटिंग के दिन बोले CM योगी आदित्यनाथ

Image
इससे पहले मुख्यमंत्री ने koo किया, "'गजवा-ए-हिन्द' का सपना देखने वाले 'तालिबानी सोच' के 'मजहबी उन्मादी' यह बात गांठ बांध लें... वो रहें या न रहें भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा। जय श्री राम!" योगी आदित्यनाथ ने आज ही समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि उनकी "80 बनाम 20" टिप्पणी "उन लोगों के बीच अंतर करने के लिए थी जो विकास का समर्थन करते हैं और जो लोग हर चीज का विरोध करते .हैं" दूसरों ने 'कम्युनल गीत पर सेक्युलर संगीत' की धुन पर वोट लूटे: मुख्तार अब्बास नकवी योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी से कहा, "मैं पूरी स्पष्टता के साथ कह सकता हूं कि यह नया भारत है, यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है. इस नए भारत में विकास सभी का होगा और किसी एक का तुष्टिकरण नहीं होगा."  उन्होंने कहा, "नया भारत शरीयत नहीं संविधान के अनुसार काम करेगा. मैं यह भी स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत (दुनिया के अंत) तक भी पूरा नहीं ह...

Assembly Election 2022 : गोवा में 78.9% फीसदी वोटिंग, यूपी में 61.8 और उत्‍तराखंड में 59.5% वोटरों ने किया मतदान

Image
Assembly Election: यूपी में दूसरे चरण के चुनाव में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) के सोमवार को दूसरे चरण के लिए वोटिंग हुई. इसके साथ ही गोवा और उत्तराखंड की सभी सीटों के लिए भी सोमवार को ही वोटिंग हुई.गोवा की 40 सीटों के लिए हुई वोटिंग में मतदाताओं का भारी उत्‍साह देखने को मिला. अंतिम आंकड़ों के अनुसार, गोवा में 78.9 फीसदी वोटिंग हुई है . उत्‍तराखंड की सभी 70 सीटों के लिए हुए मतदान में 59.5 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि यूपी में आज हुए दूसरे चरण के मतदान में 61.8 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले. यूपी में 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को 61.8 फीसदी मतदान हुआ, जो वर्ष 2017 के मुकाबले 3.9 फीसदी कम है. वर्ष 2017 में 65.7 फीसदी वोटिंग हुई थी. उत्तराखंड में इस बार 59.5 प्रतिशत वोट पड़े, जो पिछली बार के मुकाबले 6.1 फीसदी कम है. पिछली बार उत्तराखंड में 65.6 प्रतिशत वोट हुए थे. गोवा की 40 सीटों पर मतदान 78.9 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछली बार से 3.7 फीसदी कम रहा. इस बीच, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और उनक...