Posts

Showing posts with the label Market

भारत का बाजार पूंजीकरण (market capitalization) विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंचा

Image
First Published: March 15, 2022 | Last Updated:March 15, 2022 भारत का इक्विटी बाजार पहली बार बाजार पूंजीकरण के मामले में दुनिया के पांचवें स्थान पर पहुंचा। भारत की रैंक वर्तमान में भारत अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग के बाद 5वें स्थान पर है। 2022 की शुरुआत में भारत 7 वें स्थान पर था। बाद में, भारत अपने बाजार पूंजीकरण में 7.4% की गिरावट के बावजूद दो स्थान उपर चढ़ गया। अब, भारत का कुल बाजार पूंजीकरण 3.21 ट्रिलियन डॉलर है। यूरोपीय देशों की रैंकिंग 2022 की शुरुआत में, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस पांचवें और छठे स्थान पर थे। हालांकि, उनकी रैंक गिर गई है और वर्तमान में वे क्रमशः छठे और नौवें स्थान पर हैं। जर्मनी कभी शीर्ष पांच बाजारों में से एक था, लेकिन अब इसकी रैंक दसवें स्थान पर आ गई है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से यूरोपीय देशों के बाजार पूंजीकरण में अधिकतम गिरावट आई है, जो उनके रैंकों में गिरावट का कारण है। सऊदी अरब की रैंकिंग सऊदी अरब, जो पहले 10वें स्थान पर था, तीन स्थान चढ़ गया है और अब 7वें स्थान पर है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी, अरामको को तेल क...

IEA ने ‘Electricity Market Report’ जारी की

Image
First Published: January 22, 2022 | Last Updated:January 22, 2022 अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (International Energy Agency – IEA) ने द्वि-वार्षिक ‘Electricity Market Report’ के अपने प्रारंभिक 2022 संस्करण को जारी किया। रिपोर्ट के मुख्य तथ्य इस रिपोर्ट के अनुसार, बिजली की मांग में वृद्धि को पूरा करने के लिए देश बड़े पैमाने पर जीवाश्म ईंधन की ओर रुख कर रहे हैं। 2021 में वैश्विक बिजली की मांग में साल-दर-साल 6% की वृद्धि हुई। यह 2008 की आर्थिक मंदी के बाद से IEA द्वारा दर्ज की गई साल-दर-साल की सबसे बड़ी वृद्धि थी। वैश्विक ऊर्जा तीव्रता (energy intensity) में साल-दर-साल 1.9% की कमी आई है। 2050 तक नेट-जीरो की नींव रखने के लिए आवश्यक स्तर की तुलना में यह गिरावट केवल आधी थी। 2021 में, नवीकरणीय ऊर्जा से बिजली उत्पादन में साल-दर-साल 6% की वृद्धि हुई। कोयले से उत्पादन में 9% की वृद्धि हुई। इस वृद्धि का नेतृत्व चीन और भारत जैसे बाजारों ने किया। गैस से चलने वाले उत्पादन में 2% की वृद्धि हुई। इस वृद्धि के परिणामस्वरूप बिजली क्षेत्र से उत्सर्जन में साल-दर-साल 7% क...