Posts

Showing posts with the label instaragmvideo

क्‍या मंगल ग्रह पर इंद्रधनुष बनते हैं, नासा के एक्‍सपर्ट ने बताया

Image
क्या मंगल (Mars) ग्रह पर इंद्रधनुष (rainbows) हैं? इस सवाल का जवाब नासा ने अपनी 'आस्क द एक्सपर्ट' सीरीज के नए एपिसोड में दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नासा के प्‍लेनेटरी साइंटिस्‍ट और मार्स एक्‍सपर्ट ‘मार्क लेमन' ने यह समझाने की कोशिश की है। तो इस सवाल का जवाब है- नहीं। मंगल पर इंद्रधनुष नहीं हैं। हालांकि कई और चीजें पृथ्‍वी की तरह हैं। मंगल पर इंद्रधनुष नहीं होने की वजह समझाते हुए लेमन ने बताया है कि उसके निर्माण के लिए पानी के अलावा भी और चीजें चाहिए। इंद्रधनुष तब बनते हैं, जब सूर्य की रोशनी एक गोलाकार बूंद से गुजरती है, रिफ्लेक्‍ट होती है और इंसान की आंखों की ओर आती है। ऐसा आमतौर पर बारिश के बाद होता है।  लेमन ने कहा कि इंद्रधनुष बनने के लिए पानी की गोलाकार बूंदों की जरूरत होती है। उन्‍होंने बताया कि मंगल ग्रह पर पानी की पर्याप्त बूंदें नहीं हैं। मंगल पर मौजूद बूंदें पृथ्वी के बादलों में पाई जाने वाली बूंदों से 10 गुना छोटी हैं और इंद्रधनुष बनाने के लिए इन बूंदों को कम से कम 10 गुना बड़ा होना चाहिए। लेमोन ने कहा कि मंगल ग्रह के बादलों में बर्फ हो सक...