Posts

Showing posts with the label ElectricityBill

एमपी सरकार 88 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ करेगी, फसल बीमा पर भी किसानों को सौगात

Image
Bijli Bill Maaf : शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बिजली के बिल माफ किए भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भले ही अभी डेढ़ साल दूर हों लेकिन मुफ्त बिजली या बिजली बिल (electricity bills) माफ करने की होड़ वहां भी दिखाई देनी लगी है. दिल्ली से शुरू हुई ये कवायद अब दूसरे राज्यों में दिखने लगी है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan) ने कोरोना महामारी से परेशान लोगों को बड़ी राहत देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी सरकार 88 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के 6400 करोड़ रुपये के बिजली के बिल माफ करेगी. मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए उन्होंने ये ऐलान किया. चौहान ने यह भी कहा कि कर्ज चुकाने में असमर्थ किसानों के ब्याज का भुगतान सरकार करेगी. उन्होंने कहा कि विधायक निधि मौजूदा दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जनता की कठिनाइयों को देखते हुए 88 लाख घरेलू उपभोक्ताओं का 6400 करोड़ रुपये के बिजली बिल की वसूली नहीं होगी. यह भी पढ़ें 'बिल नहीं भरेंगे तो बिजली काट लेंगे...फ्री की नही...