"रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर": प्रशांत किशोर के प्रस्ताव पर कांग्रेस का रुख
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (फाइल फोटो). नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर 'नौकरी के लिए इंटरव्यू' के लिए एक और दौर किया. उनके प्रस्ताव का मूल्यांकन करने वाली टीम के अलावा, आज दो और नेता मौजूद थे - अशोक गहलोत और भूपेश बघेल. यह दोनों दो कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हैं. कांग्रेस ने कहा कि इस मामले पर 72 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने की उम्मीद है. आज की बैठक में वरिष्ठ नेताओं जयराम रमेश, अंबिका सोनी, केसी वेणुगोपाल और सोनिया गांधी ने भाग लिया. यह भी पढ़ें बैठक के बाद पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी प्रशांत किशोर के प्रस्तावों का 'मूल्यांकन' कर रही है. उन्होंने कहा, "कई अन्य लोगों के इनपुट पर भी विचार किया जा रहा है और अगले 72 घंटों के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी." प्रशांत किशोर (पीके) चुनाव में विजय दिलाने वाले के रूप में जाने जाते हैं. कांग्रेस के लिए उसके लक्ष्यों में 137 साल पुरानी पार्टी के कायाकल्प से कम कुछ नहीं है. कांग्रेस का व्यावहा...