Posts

Showing posts with the label IndiansInUkraine

Photos: यूक्रेन के सुमी से सुरक्षित निकाले गए भारतीय, 17 विदेशियों का भी 'मददगार' बना भारत

Image
जब ये स्‍टूडेंट्स, स्‍पेशल ट्रेन में बैठे तो इनके चेहरे पर कई दिनों के बाद मुस्‍कुराहट खिली नई दिल्‍ली : Russia-Ukraine war: युद्ध प्रभावित यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे भारतीय स्‍टूडेंट्स को आखिरकार निकाल लिया गया है. बुधवार को जब ये स्‍टूडेंट्स, स्‍पेशल ट्रेन में बैठे तो इनके चेहरे पर कई दिनों के बाद मुस्‍कुराहट खिली. दूतावास की ओर से ट्वीट की गई फोटोज में इन बच्‍चों के चेहरे पर राहत के भाव साफ देखे जा सकते हैं. भारत में आशंकाओं से घिरे इन बच्‍चों के परिजन भी इस बात से खुश हैं कि वे जल्‍द ही अपने बच्‍चों से मिल सकेंगे. करीब 600 भारतीय और 17 अन्‍य देशों के स्‍टूडेंट्स के आखिरी ग्रुप ने यूक्रेन के पोल्‍तवा से ट्रेन पकड़ी और ये संभवत: गुरुवार को पोलैंड से उड़ान भरेंगे. स्‍टूडेंट कोऑर्डिनेटर अनशद अली ने बताया कि ट्रेन स्‍टूडेंट्स को पश्चिमी यूक्रेन के लीव शहर पहुंचाएंगी जहां से वे बस के जरिये पोलैंड जाएंगे. पोल्‍तवा से लीव की दूरी करीब 888 किमी है. n students from Sumy on board the special train organised with assistance of n authorities. Mission will continue to facilitate their move...

सुमी में फंसे भारतीयों को निकालने की राह में थीं कई अड़चनें, योजना बनाकर ऑपरेशन को दिया गया अंजाम : सूत्र

Image
यूक्रेन के सुमी शहर में फंसे 600 से अधिक भारतीय स्‍टूडेंट को निकाला गया है (प्रतीकात्‍मक फोटो) नई दिल्‍ली : Russia-Ukraine war: युद्ध प्रभावित यूक्रेन के सुमी शहर से निकाले गए स्‍टूडेंट्स का दल लवीव पहुंच गया है. सूत्रों ने NDTV को बताया कि पूरे निकासी (Evacuation)ऑपरेशन के दौरान सरकार ने कई स्तरों पर कोशिश की और पीएम नरेंद्र मोदी स्‍वयंयूक्रेन और रूस के अलावा आसपास के देशों के प्रमुखों के टच में थे. सूत्रों के अनुसार, सबसे बड़ी समस्या छात्रों को दूसरे देशों में ले जाने की थी क्योंकि उनके पास उन देशों का वीज़ा नहीं था. अभियान के तहत 50 से अधिक अधिकारी भेजे गए. रूसी भाषा जानने वालों को अधिक भेजा गया. पिशाचिन और सुमी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना सबसे चुनौतीपूर्ण था. इसके अलावा खारकीव से निकालने में भी दिक़्क़त आयी क्योंकि ट्रेन पर भारी दबाव था. यह भी पढ़ें जानकारी के अनुसार, सूमी से निकाला गया दल आज पोलैंड में रहेगा और इसे कल की उड़ान से वापस  लाया जाएगा.पोलैंड के अलावा रोमानिया आदि का रूट भी देखा जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि ऐसे लोग जिन्होंने सरकार की तरफ़ से जारी एडवाइज़री न...

'खाना-पानी नहीं है, शून्‍य से नीचे पहुंचा तापमान, कृपया हमें निकालिए' : यूक्रेन में फंसे भारतीय स्‍टूडेंट्स की गुहार

Image
स्‍टूडेंट्स का ग्रुप पिछले दो दिन से पिसोचिन में फंसा हुआ है नई दिल्‍ली : Ukraine Russia War: युद्ध प्रभावित पूर्वी यूक्रेन में फंसे भारतीय स्‍टूडेंट के एक ग्रुप ने उन्‍हें पश्चिमी सीमा पर ले जाने के लिए मदद की अपील की है ताकि वे यहां से पड़ोसी देश में प्रवेश कर सकें और वहां से उनकी सुरक्षित घर वापसी संभव हो सके. भारत सरकार की ओर से यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को छोड़ने की अर्जेंट एडवाइजरी के बाद ये स्‍टूडेंट पिछले दो दिन से पिसोचिन (Pisochyn) में हैं. खारकीव पर रूस की ओर से लगातार गोलाबारी और मिसाइल हमला यिा गया है. स्‍टूडेंट्स का कहना है कि इन्‍होंने दो दिन से कुछ खाया नहीं है. इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है और तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे माइनस में पहुंच गया है. ऐसी में ये स्‍टूडेंट तमाम परेशानियों को सामना कर रहे हैं.  यह भी पढ़ें ग्रुप के एक छात्र ने वीडियो मैसेज में कहा, 'हम पिछले दो दिन से यहां बिना खाने-पानी के फंसे हुए हैं. करीब एक हजार स्‍टूडेंट यहां अटके हैं. कांटेक्‍टर लीव जाने की बस के लिए 500 से 700 डॉलर की मांग कर रहा है. हमें दूतावास की ओर से कोई अप...

''मेरा दोस्त जिंदा होता मगर...'': यूक्रेन में मारे गए भारतीय के दोस्‍त का NDTV से बातचीत में छलका दर्द

Image
नई दिल्‍ली : युद्ध से प्रभावित यूक्रेन में एक भारतीय छात्र को जान गंवानी पड़ी है. कर्नाटक के हावेरी के अंतिम वर्ष के मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्‍पा (Naveen Shekharappa) की मौत उस समय हुई जब रूसी सैनिकों ने मंगलवार को एक सरकारी बिल्डिंग को विस्‍फोट कर उड़ा दिया. नवीन के रूममेट का कहना है कि उसका दोस्‍त आज जिंदा होता लेकिन जरूरी चीजों और खाने की सामग्री खत्‍म होने की चिंता उस पर भारी पड़ गई. रूममेट्स ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में पिछले पांच दिनों से अपनी अपार्टमेंट बिल्डिंग के बेसमेंट में पनाह ले रखी थी.  यह भी पढ़ें अपने दोस्‍त को गंवाने वाले श्रीकांत ने कहा कि वे और दो अन्‍य साथी अभी बेसमेंट में ही रहेंगे क्‍योंकि रूसी सेना की बमबारी और मिसाइल हमलों के चलते रेलवे स्‍टेशन पहुंचने का कोई भी प्रयास खतरे से खाली नहीं होगा. श्रीकांत ने एनडीटीवी से बातचीत में बताया, 'हमारे पास कल रात ये पर्याप्‍त फूड नहीं था, ऐसे में हम आज सुबह से खाने के इंतजाम के लिए प्रयास कर रहे थे. कल शाम तीन बजे से सुबह छह बजे कर्फ्यू था. आज सुबह जब मैं छह बजे उठा तो मैंने नवीन को मैसेज भेजा-तुम कहा...

कीव में नहीं बचा अब कोई भारतीय, वतन वापसी के लिए अगले 3 दिनों में भेजेंगे 26 उड़ानें : केंद्र

Image
मिशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी की प्रक्रिया चल रही है. इस योजना के तहत, 8 मार्च तक 46 उड़ानें संचालित की जाएंगी. यह उड़ानें 26 फरवरी से परिचालित हो रही हैं. इसमें से बुखारेस्ट से 29 उड़ानें, बुडापेस्ट से 10 उड़ानें, Rzeszow की 6 उड़ानें, Kocise की एक उड़ान शामिल है. बुखारेस्ट के लिए भारतीय वायुसेना एक उड़ान संचालित करेगी. विदेश सचिव ने कहा, "जब हमने पहली एडवाइजरी जारी की थी तो उस समय हमारा अनुमान था कि 20,000 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में हैं. उस समय से लगभग 12,000 लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं, जो कि यूक्रेन में हमारे नागरिकों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत है." उन्होंने कहा, "बाकी बचे 40 प्रतिशत में से, करीब आधे लोग खारकीव, सुमी इलाके में संघर्ष क्षेत्र में हैं और शेष आधे यूक्रेन की पश्चिमी सीमाओं तक पहुंच गए हैं या फिर पश्चिमी हिस्से की ओर पहुंच रहे हैं... वे आमतौर पर संघर्ष वाले क्षेत्रों से बाहर हैं." रूस के हमलों से बेहाल यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ने ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत कोशिशें तेज कर दी हैं. सरकार ...

यूक्रेन में रूसी सेना की बमबारी में भारतीय छात्र की मौत, एक अन्य जख्मी

Image
PG कोर्स में अंतिम वर्ष की मेडिकल छात्रा पूजा प्रहराज ने कहा, "वह सिर्फ खाना लेने के लिए बाहर गया था... होस्टल में रहने वाले अन्य बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था हम करते हैं, लेकिन वह गवर्नर के आवास के पीछे एक फ्लैट में रहा करता था... वह एक घंटे से भी ज़्यादा वक्त से लाइन में खड़ा था, तभी हवाई हमला हुआ, जिसमें गवर्नर हाउस उड़ा दिया गया और वह भी मारा गया..."  पूजा ने बताया, मारे गए छात्र का फोन मिलाए जाने पर एक यूक्रेनी महिला ने जवाब दिया. उसने कहा, "जिनका यह फोन है, उन्हें इस वक्त मोर्ग (मुर्दाघर) में ले जाया जा रहा है..." नवीन के साथी श्रीधरन गोपालकृष्‍णन ने बताया, 'नवीन की यूक्रेनियन समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे मौत हुई. वह ग्रॉसरी (किराना) शॉप के बाहर लाइन में खड़ा था तभी रूसी सेना की लोगों पर की गई गोलीबारी में मारा गया. हमें उसके शव के बारे में जानकारी नहीं है. हममें से कोई भी अस्‍पताल  जाने की स्थिति में नहीं है, जहां संभवत: इसे रखा गया होगा.' यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के वीडियो में रूसी सैन्‍य हमले से हुई व्‍यापक क्षति को दिखाया गया है....

भारतीयों को Ukraine से लाने के लिए 46 उड़ानें, देखें- डिपार्चर, अराइवल टाइमिंग समेत सारी डिटेल्स

Image
यूक्रेन से भारतीय स्टूडेंट्स मुंबई हवाईअड्डे पर उतरे नई दिल्ली: युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है. भारत ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों से कम से कम 46 उड़ानों संचालित करके भारतीयों को निकालने की योजना तैयार की है. ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत, 8 मार्च तक 46 उड़ानें निर्धारित की गई हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा कि विमानों की उड़ान का इंतजाम करना हमारे लिये कोई समस्या नहीं है और अधिक उड़ान लगाई जा सकती हैं. यूक्रेनी और रूसी सैनिक के मध्य तेज होती लड़ाई के बीच कीव और खारकीव जैसे शहरों से भारतीयों को यूक्रेन की पश्चिमी सीमा तक पहुंचाना हमारी मुख्य चिंता है.  यह भी पढ़ें ऑपरेशन गंगा के तहत 26 फरवरी से उड़ानें परिचालित हो रही हैं. वर्तमान में निर्धारित 46 उड़ानों में बुखारेस्ट से 29 उड़ानें, बुडापेस्ट से 10 उड़ानें, Rzeszow की 6 उड़ानें, Kocise की एक उड़ान शामिल हैं. बुखारेस्ट (रोमानिया की राजधानी) के लिए भारतीय वायुसेना भी एक उड़ान संचालित करेगी.    वहीं, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि वायुसेना का एक सी-17 विमान भार...

Ukraine Russia Crisis : यूक्रेन में फंसे हैं उत्तर प्रदेश के 767 लोग, 37 रविवार सुबह लौटेंगे

Image
यूक्रेन से लौट रहे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने समुचित व्यवस्था की है. लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को बताया कि यूक्रेन में फंसे राज्य के कुल 767 लोगों की सूचना अभी तक एकत्र की गई है और उसे विदेश मंत्रालय को भेजा गया है ताकि उनकी वापसी का उचित प्रबंधन किया जा सके. सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यूक्रेन में फंसे जिन लोगों की सूचना राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष को प्राप्त हुई है, उसे जनपदों को भी भेजा गया है और स्थानीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है. यह भी पढ़ें प्रवक्ता ने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान बुडापेस्ट से उड़ान भरेगा और 27 फरवरी की सुबह 7.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि इसी विमान से उत्तर प्रदेश के 37 लोग भी लौट रहे हैं. यूक्रेन से लौट रहे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने समुचित व्यवस्था की है. प्रवक्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष विदेश मंत्रालय में संचालित नियंत्रण कक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर लगातार सूचनाओं का आदान-...

यूक्रेन से 250 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची

Image
नयी दिल्ली: Russia-Ukraine War: रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान रविवार को तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई अड्डे पर यूक्रेन से आए लोगों का गुलाब देकर स्वागत किया. भारत ने शनिवार को यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले के बीच फंसे अपने नागरिकों को निकालने का सिलसिला शुरु किया. पहली उड़ान, एआई 1944 शाम को बुखारेस्ट से 219 लोगों को लेकर मुंबई आई. दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची. यह भी पढ़ें एयर इंडिया ने ट्विटर पर सिंधिया की हवाई अड्डे पर निकासी की तस्वीरें साझा कीं. एयरलाइन ने कहा, "विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय नागरिकों की आगवानी का. नागरिकों को 27 फरवरी की सुबह एआई 1942 द्वारा बुखारेस्ट से दिल्ली वापस लाया गया. युद्ध से तबाह यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए यह उड़ान संचालित की गई थी."  #WATCH | Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia & MoS MEA V Muraleedharan welcome the Indian nationals safely evacuated from Ukraine via ...

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा, बदलते घटनाक्रम और स्थिति पर करीब से रख रहे नजर

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह देश के पूर्वी हिस्सों में बदलते घटनाक्रम और स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है. इसके साथ ही दूतावास ने भारतीय नागरिकों से धैर्य से काम लेने और सुरक्षित रहने की अपील की. दूतावास ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में है. ट्वीट में कहा गया है, “यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में बदलते घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं. हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं. यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों को हमारा संदेश है कि हम आपके साथ हैं.” Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b5/?feed_id=14218&_unique_id=621cf516c120c

यूक्रेन से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट रवाना : समाचार एजेंसी ANI

Image
भारत और यूक्रेन के बॉरिस्पिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के बीच 22, 24 और 26 फरवरी को 3 उड़ानें संचालित होंगी. नई दिल्ली: रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच  यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज सुबह रवाना हुई. समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि 200 से अधिक सीटों की क्षमता वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को विशेष अभियान के लिए तैनात किया गया है. यह वापसी में आज रात दिल्ली में उतरेगा. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक रहते हैं. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि भारतीयों की भलाई हमारी भी प्राथमिकता है. भारत सरकार द्वारा एयर बबल व्यवस्था के तहत यूक्रेन से आने-जाने वाली उड़ानों की संख्या पर प्रतिबंध हटाने के एक दिन बाद, एयर इंडिया ने 18 फरवरी को घोषणा की थी कि वह इस महीने भारत और यूक्रेन के बीच तीन वंदे...