Posts

Showing posts with the label IndiansInUkraineNews

यूक्रेन में अभी भी फंसे हैं 15-20 भारतीय, जो वहां से निकलना चाहते हैं : सरकार

Image
Ukraine War: यूक्रेन में अभी भी फंसे हैं 15-20 भारतीय (प्रतीकात्मक तस्वीर) रूस (Russia) की तरफ से यूक्रेन (Ukraine) पर आक्रमण शुरू करने के बाद हजारों भारतीयों को यूक्रेन से निकाला गया लेकिन अभी 15-20 भारतीय यूक्रेन में फंसे (Indians Stuck in Ukraine) हैं, जो वहां से निकलना चाहते हैं. सरकार की तरफ से दी गई इस जानकारी में कहा गया है कि ऑपरेशन गंगा अभी ख़त्म नहीं हुआ है. सरकार ने बताया है कि युद्ध के इलाके में फंसे हुए कुछ भारतीय सुरक्षित निकलने का अभी भी इंतजार कर रहे हैं. सरकार ने आश्वासन दिया है कि ऑपरेशन गंगा के तहत बचाव की फ्लाइट्स समाप्त नहीं हुई हैं और इन भारतीयों के बचाव की भी तैयारी की जा रही है.   यह भी पढ़ें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हम इन लोगों तक सभी संभव मदद पहुंचा रहे हैं. कुछ लोग अभी भी खेरसन में फंसे हैं. ऑपरेशन गंगा खत्म नहीं हुआ है और हम उन लोगों की मदद कर रहे हैं जो बच कर निकलना चाहते हैं." यूक्रेन में जैसे-जैसे तनाव बढ़ता गया, यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने जनवरी 2022 में भारतीयों के लिए पंजीकरण अभियान शुरू किया औ...