Posts

Showing posts with the label USRussia

"Russia को लेकर India की स्थिति में बदलाव": NDTV से वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी

Image
Ukraine War के बाद US की वरिष्ठ अधिकारी ने NDTV से की Exclusive बात अमेरिका (US) के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के यह कहने के बाद कि यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) को लेकर रूस(Russia) के प्रति भारत (India) का रवैया "डांवाडोल" है, एक प्रमुख अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि "लोकतांत्रिक देशों को एक साथ खड़ा होना होगा और अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी". जो बाइडेन ने अमेरिका के प्रतिनिधित्व वाले संगठन, नाटो (NATO), यूरोपियन यूनियन (EU) और प्रमुख एशियाई सहयोगियों की पुतिन के खिलाफ एकजुट मोर्चा खोलने की तारीफ करते हुए यह कहा था. लेकिन क्वाड (QUAD) संगठन में जहां- भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका सदस्य देश हैं वहां भारत (India) ने रूसी तेल (Russian Oil) खरीदना जारी रखा है और संयुक्त राष्ट्र (UN) में रूस की आलोचना करने वाले मतदान में शामिल होने से भी मना कर दिया है.     यह भी पढ़ें एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में NDTV से बात करते हुए अमेरिका में राजनैतिक मामलों की उप सचिव विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि, " लोकतांत्रिक देशों को एक साथ खड़े होकर रूस के मामले में अपनी स्तिथी मज...