Posts

Showing posts with the label कनड

कनाडा में पौधे से निर्मित पहला COVID वैक्सीन बनाया गया

Image
First Published: February 28, 2022 | Last Updated:February 28, 2022 कनाडा दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने पौधा-आधारित COVID-19 वैक्सीन के उपयोग को अधिकृत किया है। मेडिकैगो (Medicago) का दो डोज़ वाला टीका 18 से 64 वर्ष की आयु के वयस्कों को दिया जा सकता है। मुख्य बिंदु  इस वैक्सीन को अधिकृत करने का निर्णय 24,000 वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन पर आधारित था, जिसमें दिखाया गया था कि COVID-19 को रोकने में वैक्सीन की प्रभावकारिता दर 71% है, हालांकि यह परीक्षण ओमिक्रोन संस्करण के उभरने से पहले किए गए थे। इस टीके के साइड इफेक्ट हल्के थकान और बुखार थे। इस वैक्सीन को Covifenz नाम दिया गया है। कनाडा इस पौधा-आधारित टीके की 20 मिलियन खुराक खरीदने के लिए सहमत हुआ है। इस वैक्सीन का उत्पादन कैसे होता है? मेडिकैगो द्वारा पौधों को जीवित कारखानों (living factories) के रूप में उपयोग किया जाता है। इन पौधों का उपयोग वायरस जैसे कणों को विकसित करने के लिए किया जाता है जो कोरोनावायरस स्पाइक प्रोटीन की नकल करते हैं। इन कणों को पौधों की पत्तियों से हटाकर शुद्ध किया जाता है। M...

कनाडा ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की

Image
First Published: February 15, 2022 | Last Updated:February 15, 2022 14 फरवरी, 2022 को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने कोविड स्वास्थ्य नियमों के खिलाफ ट्रक वालों के विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है। मुख्य बिंदु पुलिस द्वारा हथियारों के के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद, जो संयुक्त राज्य के साथ सीमा को अवरुद्ध कर रहे थे, आपातकाल को लागू किया गया। कनाडा के इतिहास में यह केवल दूसरी बार है जब शांतिकाल में ऐसी शक्तियों का प्रयोग किया गया है। शक्तियों का आह्वान इसलिए किया गया क्योंकि सैकड़ों ट्रकों ने अभी भी ओटावा की सड़कों को बंद कर दिया हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, इस स्तर पर सेना की तैनाती नहीं की जाएगी। हालांकि, अधिकारियों को विरोध प्रदर्शनों के वित्तपोषण पर प्रतिबंध लगाने के अलावा, प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने और नाकेबंदी हटाने के लिए उनके ट्रकों को जब्त करने की अधिक शक्तियां प्रदान की जाएंगी। आपातकालीन अधिनियम क्यों लागू किया गया? संघीय सरकार ने नाकाबंदी और व्यवसायों को संबोधित ...