Posts

Showing posts with the label GlobalTBReport2021

भारत में तेज़ी से फैल रहा है ट्यूबरक्लोसिस : India TB Report 2022

Image
First Published: March 25, 2022 | Last Updated:March 25, 2022 2021 में, भारत में तपेदिक (Tuberculosis – TB) के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में 19% की वृद्धि हुई। यह जानकारी India TB Report 2022 में सामने आई है। यह रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की है। मुख्य बिंदु 2021 के दौरान TB के मरीजों की कुल संख्या 19,33,381 थी। 2020 में यह संख्या 16, 28,161 थी। भारत में, 2019 और 2020 के बीच सभी प्रकार के तपेदिक के कारण मृत्यु दर में 11% की वृद्धि हुई है। वर्ष 2020 के लिए अनुमानित टीबी से संबंधित मौतों की कुल संख्या 4.93 लाख थी, जो 2019 के अनुमान से 13 प्रतिशत अधिक है। 2019 में भारत ने पिछले वर्ष की तुलना में टीबी से संबंधित मामलों में 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। जनवरी और फरवरी के महीनों की तुलना में 2020 में, टीबी से संबंधित मामलों में महामारी के दो महीने बाद 38 प्रतिशत की गिरावट आई है। 2020 के अंत तक टीबी के मामले बढ़ने लगे और कुल 1.8 मिलियन मामले दर्ज किए गए। 2021 में जिन 21,35,830 रोगियों का निदान (diagnose) किया गया थ...