IONS Maritime Exercise 2022 का आयोजन किया गया
First Published: April 2, 2022 | Last Updated:April 2, 2022 26 से 30 मार्च 2022 तक, हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (Indian Ocean Naval Symposium – IONS) समुद्री अभ्यास 2022 (IMEX-22) का पहला संस्करण अरब सागर और गोवा में आयोजित किया गया। मुख्य बिंदु यह अभ्यास मानवीय सहायता और आपदा राहत (Humanitarian Assistance and Disaster Relief – HADR) संचालन के क्षेत्र में भाग लेने वाले देशों की अंतःक्रियाशीलता (interoperability) को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। IONS के 24 सदस्य देशों में से 15 ने इस अभ्यास में भाग लिया। अभ्यास के चरण इस अभ्यास में एक बंदरगाह चरण शामिल था जो 26 से 27 मार्च तक गोवा के मोरमुगाओ बंदरगाह पर आयोजित किया गया था। इसके बाद 28 से 30 मार्च तक अरब सागर में समुद्री चरण का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के प्रतिभागी भारत, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बांग्लादेश, मालदीव, इंडोनेशिया, मोजाम्बिक, मॉरीशस, कतर, ओमान, श्रीलंका, सिंगापुर, यूएई, थाईलैंड और यूके की नौसेनाओं ने इस अभ्यास में भाग लिया। हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी ( Indian Ocean Naval Symposi...