Posts

Showing posts with the label GhaziabadMayorAshaSharma

गाजियाबाद में नवरात्रि पर मीट शॉप बंद करने का आदेश 12 घंटे में वापस, मेयर ने दी ये दलील

Image
गाजियाबाद: गाजियाबाद में नवरात्रि के मद्देनजर मेयर आशा शर्मा ने मांस की सभी दुकानों (Ghaziabad meat shop) को बंद करने का गुरुवार को आदेश दिया था. उनके आदेश के बाद प्रशासन ने सभी दुकानों को बंद करा दिया था लेकिन 12 घंटे बाद ही मेयर मे अपने आदेश वापस ले लिया और कहा कि मीडिया इस बात को बढ़ा चढ़ाकर दिखा रहा है. मीट की दुकान बंद करने पर कभी न कभी हां होने से प्रशासन में असमंजस है. उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद नगर निगम की मेयर ने एक आदेश किया कि नवरात्रों के 9 दिन तक कोई भी मीट की दुकान नहीं खुलेंगे ,जिसको लेकर एक लेटर भी जारी किया गया. इसके बाद से ही पूरे जिले की सभी मीट की दुकानों को बंद करा दिया गया. यह भी पढ़ें दुकानदारों का कहना है कि मीट की दुकान है, आज से पहले कभी नवरात्रों को दिन में बंद नहीं हुई है. अगर बंद करनी भी हैं तो शराब की दुकानों को भी बंद किया जाए जो खुली हुई हैं . कल से रमजान के दिन शुरू हो रहे हैं तो हम लोगों को दिल्ली से मीट लेकर आना होगा लेकिन प्रशासन हमको कुछ घंटे की मोहलत दे दे कि हम लोग अपनी दुकान खोल सके ताकि लोगों को दिक्कत ना हो.  हमारी दुकानों में लाखों रुपये का...