Posts

Showing posts with the label Rajasthan

राजस्थान सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और ग्रामीण ओलंपिक की घोषणा की

Image
First Published: June 2, 2022 | Last Updated:June 2, 2022 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि राज्य में विभिन्न खिलाड़ियों के लिए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार शुरू किया जाएगा। राजस्थान सरकार राज्य में खेलों के विकास के लिए बड़े फैसले ले रही है और पदक विजेताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि समय के साथ बढ़ेगी। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक कब शुरू होगा? 29 अगस्त, 2022 को राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत होगी।   इस इवेंट में सभी उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का उपयोग राज्य द्वारा प्रतिभा खोज के लिए एक मंच के रूप में किया जाएगा और यह एक खेल का माहौल भी बनाएगा। ग्रामीण ओलम्पिक के विजेताओं को प्रदेश के पंचायत संवर्ग में रिक्त पदों पर भर्ती में प्राथमिकता दी जायेगी।  ऑनलाइन पोर्टल  मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अनुदान राशि प्राप्त करने के लिए खेल परिषद का दौरा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। राजस्थान में विभिन...

दिल्ली में 12 साल बाद अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन, गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री पार

Image
नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो अप्रैल में 12 वर्षों में सबसे अधिक है. वहीं, गुरुग्राम तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जो अप्रैल महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है. दिल्ली में 18 अप्रैल, 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. दिल्ली का अब तक का उच्चतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान (Indian Meteorological Department) विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गुरुवार को 45 डिग्री पार कर गया. गुरुग्राम (Gurugram) में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान अप्रैल महीने में पहली बार इतना पहुंचा है. यह भी पढ़ें बता दें, मौसम विभाग ने आज ही चेतावनी दी थी कि पांच राज्यों में "अब तक की सबसे भीष्ण गर्मी" पड़ेगी. राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा के लिए लू की चेतावनी भी जारी की गई थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान (Rajasthan)  के अधिकांश हिस...

छत्तीसगढ़ में 18 IAS और 28 IPS अधिकारियों का तबादला, राजस्थान में भी 239 RAS अधिकारी ट्रांसफर्ड

Image
अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही राज्य सरकार ने सूरजपुर जिले के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह को कलेक्टर, मुंगेली के पद पर तथा मुंगेली जिले के कलेक्टर अजीत वसंत को आवासीय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्‍ली के पद पर पदस्थ किया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने पांच नए जिलों के लिए विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों की भी नियुक्ति की है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने वन विभाग के संयुक्त सचिव जगदीश सोनकर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव पी एस घ्रुव को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का, रायगढ़ नगर पालिक निगम के आयुक्त एस जयवर्धन को मोहला-मानपुर-चौकी जिले का, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप सचिव डी राहुल वेंकट को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का तथा दुर्ग जिले की अपर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना को सक्ती जिले का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इसके साथ ही आठ जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डॉ आन...

'क्या कोई खाली बैठा है?', सांप्रदायिक हिंसा पर न्यायिक जांच आयोग की मांग वाली अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Image
सुप्रीम कोर्ट मे कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा नहीं किया जा सके नई दिल्ली: रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच और बुलडोजर न्याय के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. अदालत ने याचिका कर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी से कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. जस्टिस नागेश्वर राव ने कहा कि आपने मांगा है कि पूर्व CJI की अगुवाई में जांच कराई जाए. क्या कोई खाली बैठा है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि एडवोकेट विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर कर रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई धार्मिक झड़पों की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित करने का निर्देश देने की मांग की थी. याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में "बुलडोजर न्याय" की मनमानी कार्रवाई की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता क...

राजस्थान बना एल-रूट सर्वर (L-root Server) प्राप्त करने वाला पहला राज्य

Image
First Published: April 20, 2022 | Last Updated:April 20, 2022 एल-रूट सर्वर प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य राजस्थान है। निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ, यह सर्वर राज्य सरकार को अपनी प्रमुख डिजिटल सेवाएं प्रदान करने और ई-गवर्नेंस लागू करने में सहायता करेगा। यह नई सुविधा राज्य के इंटरनेट बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी और सभी इंटरनेट-आधारित संचालन की लचीलापन और सुरक्षा में सुधार करने में भी मदद करेगी। मुख्य बिंदु  यह नया सर्वर राजस्थान के भामाशाह स्टेट डेटा सेंटर, जयपुर में इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) के सहयोग से स्थापित किया गया है। सर्वर का उपयोग इस नए स्थापित रूट सर्वर के साथ, डोमेन नेम सिस्टम के लिए, राज्य अब किसी रूट सर्वर पर निर्भर नहीं रहेगा। अब यदि पूरे भारत या एशिया में किसी भी प्राकृतिक आपदा या तकनीकी गड़बड़ी के कारण इंटरनेट कनेक्टिविटी में कोई समस्या आती है, तो राजस्थान राज्य बिना किसी रुकावट के इंटरनेट का उपयोग कर सकेगा। साथ ही, यह सर्वर यह सुनिश्चित करेगा कि राज्य को हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले। नया र...

राजस्थान के करौली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू की अवधि सात अप्रैल मध्य रात्रि तक बढ़ाई गई

Image
कर्फ्यू के दौरान दूध, सब्जी, और आवश्यक सामान की खरीददारी के लिये पुलिस की मौजदूगी में प्रतिदिन दो घंटे की छूट दी जायेगी. (Demo Photo) जयपुर: राजस्थान के करौली जिले में कर्फ्यू की अवधि सात अप्रैल मध्य रात्रि तक बढ़ा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है. एक अधिकारियों ने यह जानकारी दी. करौली जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा, चूंकि वर्तमान परिस्थितियां कानून व्यवस्था के अनुरूप सामान्य नहीं है, ऐसी स्थिति में कर्फ्यू की अवधि सात अप्रैल की मध्यरात्रि तक बढ़ाई जाती है.  यह भी पढ़ें एक आदेश में शेखावत ने कहा, ‘‘करौली में शोभा यात्रा (बाइक रैली) के दौरान पत्थरबाजी एवं आगजनी की घटना के बाद दो अप्रैल को नगर परिषद क्षेत्र में चार अप्रैल की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया था. चूंकि वर्तमान परिस्थितयां कानून व्यवस्था के अनुरूप सामान्य नहीं है. इसलिए कर्फ्यू की अवधि सात अप्रैल मध्य रात्रि तक बढ़ाई जाती है.'' उन्होंने बताया कि सरकारी कार्यालयों, अदालत के कर्मचारियों/अधिकारियों और परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को कर्फ्यू में ढील की अनुमति प्रदान की गई है. वहीं कर्...

'बेगुनाह डॉक्टरों को परेशान ना करें' : राजस्थान की महिला डॉक्टर का सुसाइड नोट

Image
जयपुर: राजस्थान में एक महिला डॉक्टर ने 'हत्या का आरोप' लगने के बाद आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन हुए. देश की राजधानी दिल्ली में भी प्रदर्शन देखने को मिले. डॉक्टरों ने सड़कों पर उतरकर राज्य पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसने अर्चना शर्मा के खिलाफ एक मरीज के परिवार की शिकायतों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया था. मरीज की एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी. राजस्थान के दौसा के निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद मंगलवार को रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें बाद में, मरीज के परिवार ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस द्वारा डॉ अर्चना शर्मा और उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद प्रदर्शन बंद किया. पुलिस ने बताया कि अर्चना शर्मा प्रदर्शनों और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से परेशान थी. अपने पति के साथ अस्पताल चलाने वालीं डॉक्टर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने खुद को बेगुनाह बताया है. सुसाइड नोट में उसने लिखा था, 'मरीज को बचाने के सभी प्रयासों के बावजूद प्रसवोत्तर रक्तस्राव से ...

30 मार्च: राजस्थान दिवस (Rajasthan Statehood Day)

Image
First Published: March 30, 2022 | Last Updated:March 30, 2022 हर साल, राजस्थान में 30 मार्च को राज्य दिवस मनाया जाता है। राजस्थान सबसे बड़ा भारतीय राज्य है। मुख्य बिंदु इस दिन राज्य भर में शानदार कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस राज्य को पहले ‘राजपुताना’ कहा जाता था। इसका गठन 30 मार्च, 1949 को किया गया था। राजस्थान का गठन कैसे हुआ ? राजस्थान का गठन कोटा, टोंक, शाहपुरा, प्रतागढ़, किशनगढ़, झालावाड़, डूंगरपुर, बूंदी और बांसवाड़ा राज्यों के एकीकरण के साथ हुआ था। उदयपुर के महाराणा गठन के तीन दिनों के बाद राजस्थान में शामिल हुए थे। 25 मार्च, 1948 को जवाहरलाल नेहरू द्वारा इस राज्य का औपचारिक उद्घाटन किया गया। बाद में जयपुर, बीकानेर और जोधपुर जैसे राज्यों का 30 मार्च, 1949 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से ग्रेटर राजस्थान का विलय कर दिया गया। उन्होंने 30 मार्च, 1949 को ग्रेटर राजस्थान का उद्घाटन किया था। राजस्थान राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य है, इसका क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किलोमीटर है। जनसँख्या के हिसाब से यह देश का सातवाँ सब...

राजस्थान के बाड़मेर (Barmer) में तेल की खोज की गई

Image
First Published: February 23, 2022 | Last Updated:February 23, 2022 वेदांता लिमिटेड केयर्न ऑयल एंड गैस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में तेल की खोज की है। कंपनी ने इस खोज के बारे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय को सूचित किया है। यह तेल केयर्न ऑयल एंड गैस द्वारा एक ब्लॉक में खोजा गया था जो उन्हें ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी (Open Acreage Licensing Policy – OALP) के तहत दिया गया था। मुख्य बिंदु  ब्लॉक RJ-ONHP-2017/1 बाड़मेर जिले के चोहटन और गुडमलानी तहसील में स्थित है। यह ब्लॉक 542 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करता है और यह कंपनी के 41 ब्लॉकों में से एक था जिसे 2018 OALP-I दौर की बोली में आवंटित किया गया था। इस ब्लॉक में वेदांता का 100 फीसदी पार्टिसिपेटिंग इंटरेस्ट है। यह खोज तीसरी ऐसी खोज है जिसे कंपनी ने ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी के तहत सूचित किया है। इस खोज को दिया गया नाम ‘दुर्गा’ है। हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय ( Directorate General of Hydrocarbons) हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (DGH) एक नियामक निकाय है जो पेट्रो...

राजस्‍थान : BJP विधायक और उनके पति को धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Image
राजस्‍थान : BJP विधायक और उनके पति को धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-bjp-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%a8%e0%a4%95%e0%a5%87/?feed_id=12734&_unique_id=620f70aa8764a

अलवर की लड़की के पिता का आरोप : घटना को हादसा मानने के लिए दबाव डाल रही है पुलिस

Image
प्रतीकात्मक फोटो. जयपुर: राजस्थान के अलवर में कुछ दिन पहले घायल अवस्था में मिली मूकबधिर नाबालिग लड़की के पिता ने सोमवार को आरोप लगाया कि पुलिस घटना को ‘हादसा' मानने के लिए दबाव डाल रही है. पीड़िता के पिता ने कहा कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें न्याय चाहिए. अलवर में नाबालिग के पिता ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पुलिस हमें यह मानने के लिये मजबूर कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी. हम डरते हैं और केवल न्याय चाहते हैं.'' यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि जब लड़की को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने कहा कि यह बलात्कार जैसा मामला प्रतीत होता है और उसे जयपुर के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी सर्जरी की गई. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अब पुलिस अधिकारी हमसे कहते हैं कि यह एक दुर्घटना है और हम इसे मान लें. हम पुलिस के दावे से संतुष्ट नहीं हैं. हमें एफएसएल रिपोर्ट का ब्यौरा नहीं दिया गया है.'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने कहा कि इसे दुर्घटना मान लेने पर उन्हें अधिक धन मिलेगा. नाबालिग के पिता की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोपों पर...

राजस्थान में कोविड टीकाकरण होगा अनिवार्य, रात में जन अनुशासन कर्फ्यू

Image
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो). जयपुर: राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में फिर तेजी से हो रही वृद्धि पर चिंता जताते हुए टीकाकरण अनिवार्य करने का फैसला लिया है. राज्य सरकार के इस फैसले के तहत राजस्थान में सभी पात्र लोगों के लिए 31 जनवरी 2022 तक टीका अनिवार्य होगा. इस तारीख के बाद टीके की दोनों खुराक नहीं लगवाने वालों को सार्वजनिक स्थानों पर जाने की अनुमति नहीं होगी. वहीं, राज्य में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू का प्रभावी पालना सुनिश्चित किया जाएगा. यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के तेजी से होते प्रसार पर चिंता व्यक्त की गई. मंत्रिपरिषद ने भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में भी संक्रमण से बचाव तथा जीवन रक्षा के लिए आवश्यक पाबंदियां लगाने पर सहमति व्यक्त की है. वहीं राज्य के गृह विभाग ने बाद में इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए. सरकारी बयान के अनुसार, कर्फ्यू का कड़ाई से पालन, मास्क की अनिवार्यता स...