Posts

Showing posts with the label GujaratCoronaCases

गुजरात में कोरोना के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े, अहमदाबाद-सूरत में कहर

Image
GUJARAT : गुजरात में कोविड केस में लगातार बढ़ोतरी अहमदाबाद: गुजरात में कोरोना के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. गुजरात में मंगलवार को कोरोना के 17,119 केस दर्ज किए गए, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले करीब 25 फीसदी ज्यादा हैं. गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने ये आंकड़े जारी किए हैं. राज्य में कोरोना के कुल केस बढ़कर 9.56 लाख तक पहुंच गए हैं. पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या भी 10,174 तक पहुंच गई है. गुजरात में इससे पहले 30 अप्रैल 2021 को 14,605 कोरोना केस दर्ज किए गए थे, जो कोरोना की दूसरी लहर के चरम का दौर था. एक दिन पहले सोमवार को 12,753 नए मरीज मिले थे. गुजरात में कोरोना के कुल एक्टिव केस बढ़कर 79,600 तक पहुंच गए हैं. अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 5998 कोरोना केस मिले हैं. जबकि सूरत में यह तादाद 3563 रही है. वडोदरा में 1539 नए मामले मिले हैं.  यह भी पढ़ें दिल्‍ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट गिरकर 22.47% हुआ, 24 घंटे में 11684 नए मामले, 38 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मंगलवार को राज्य में कोविड के 7154 केस ...