"बात का बतंगड़ बनाना बीजेपी की खासियत" : पीएम पर आपत्तिजनक बयान पर NDTV से बोले नाना पटोले
नई दिल्ली: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने में वाले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नाना पटोले ने एडीटीवी से खास बातचीत करते हुए बीजेपी पर बात का बतंगड़ बनाने का आरोप लगाया और कहा कि लोगों को बीजेपी की सच्चाई पता चल गई है, इसलिए बीजेपी सहानुभूति चाहती है. दरअसल, कुछ दिनों पहले नाना पटोले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर यह कहते सुनाई दिए हैं कि वह मोदी को "पीट सकते हैं" और "गाली दे सकते हैं. इस बयान को लेकर वह लगातार बीजेपी के निशाने पर हैं. यह भी पढ़ें 'PM नरेंद्र मोदी को भी ऐसा करना चाहिए' : बीजेपी की मांग पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले का 'पलटवार' नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी की जमीन खिसकती जा रही है और बात का बतंगड़ बनाना बीजेपी की खासियत रही है. हमारे यहां स्थानीय निकाय के चुनाव चल रहे हैं और इस दौरान जब मैं अपनी स्पीच देकर लोगों के बीच गया तो लोगों ने मुझसे एक गांव के बदमाश की शिकायत की. उस बदमाश का नाम उमेश गर्डे उर्फ मोदी, ऐसा उसको बोला जाता है. मैंने उस बात पर लो...