वर्ल्ड नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल डिसीज डे पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बैंगनी और नारंगी रोशनी से जगमगाया
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: भारत तीसरे विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस (World Neglected Tropical Diseases Day) को मनाने के लिए 40 अन्य देशों के साथ शामिल हुआ तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बैंगनी और नारंगी रंग की रोशनी से जगमगा उठा. राष्ट्रीय वेक्टर-बॉर्न डिसीज कंट्रोल सेंटर (NCVBDC) द्वारा रविवार को यह दिवस मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव हरमीत सिंह ग्रेवाल ने उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों ( NTD)को खत्म करने के लिए एक जन आंदोलन चलाने पर जोर दिया. यह भी पढ़ें ग्रेवाल ने कहा कि, "एक व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता है. हमें इससे एक साथ लड़ना चाहिए और उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों को खत्म करने के लिए एक जन आंदोलन बनाने के लिए स्कूली बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों को शामिल करना चाहिए." नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को रोशन करने का उद्देश्य जनता के बीच उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोगों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनके उन्मूलन की दिशा में प्रगति करना है. एनटीडी ज्यादातर विभिन्न प्रकार के रोगजनकों के कारण होते हैं जिनमें वा...