14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा
First Published: March 19, 2022 | Last Updated:March 19, 2022 14वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जायेगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो (Kishida Fumio) आज भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। पिछला भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2018 में टोक्यो में हुआ था। मुख्य बिंदु गौरतलब है कि 14वां भारत जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन पीएम मोदी और पीएम किशिदा की पहली मुलाकात होगी। भारत और जापान के बीच विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के दायरे में बहुआयामी सहयोग है। यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों को विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और उसे मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे ताकि भारत-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके। COVID-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में यह शिखर सम्मेलन आय...