Posts

Showing posts with the label AamAadmiParty

हिमाचल प्रदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'बीजेपी-कांग्रेस ने मिलकर राज्य को लूटा और आज गालियां मुझे दे रहे हैं'

Image
आप नेता ने कहा कि हिमाचल को हम देवभूमि कहते हैं ये देवताओं की भूमि है, जब भगवान सृष्टि रच रहा था तो पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश बनाया, भगवान ने दिल खोलकर दिया, नदी, पहाड़ जड़ी-बूटियां सब दिया लेकिन कांग्रेस और बीजेपी वालों ने भी हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी, 30 साल तक कांग्रेस और 17 साल तक भाजपा ने राज किया है. हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ट्वीट कर कहते हैं कि दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा, दिल्ली मॉडल मतलब ईमानदार सरकार, तो क्या हिमाचल में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती? मैंने पूछा क्यों तो बोले कि हिमाचल की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां अलग है, मैंने कहा कि आपकी नीयत खराब है. केजरीवाल ने कहा कि मुझे राजनीति करनी नहीं आती मैं कट्टर देशभक्त और ईमानदार आदमी हूं, हम अन्ना आंदोलन से निकली हुई पार्टी हैं, दिल्ली के लोगों ने मौके दिया, आप लोगों के रिश्तेदार दिल्ली में होंगे, उनसे पूछिए कि दिल्ली के स्कूल कैसे हैं. केजरीवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर जी को बता दो कि दिल्ली में स्कूल कैसे हैं, मैं जयराम ठाकुर जी को दिल्ली...

'आप' के राघव चड्ढा लक्मे फैशन वीक के नए शो स्टॉपर

Image
'आप' के सांसद राघव चड्ढा आज डिजाइनर पवन सचदेव के शो स्टॉपर थे. नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा आज लक्मे फैशन शो में डिजाइनर पवन सचदेवा के शो स्टॉपर थे. राघव चड्ढा ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया. रैंप पर डेब्यू करते हुए राघव चड्ढा ने बरगंडी हाई-नेक के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट पहनी थी. यह भी पढ़ें रैंप पर आम आदमी पार्टी के नेता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किए. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को हाल ही में पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किया था. चड्ढा और आप के चार अन्य उम्मीदवार गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए. AAP's Raghav Chadha Is Lakme Fashion Week's Latest Showstopper https://t.co/azyeYuJ1JV pic.twitter.com/whXgabeb9C — NDTV (@ndtv) March 27, 2022 33 साल के राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य हैं. राघव चड्ढा ने पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत हासिल की. ...

सौरभ भारद्वाज होंगे दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष, राघव चड्ढा की जगह लेंगे

Image
ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज (फाइल फोटो) नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया गया है. भारद्वाज राघव चड्ढा का स्थान लेंगे जिन्होंने सोमवार को पंजाब से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था. ग्रेटर कैलाश से विधायक ने मंगलवार को ट्वीट किया, “यह जिम्मेदारी देने के लिए मेरे नेता अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैं जो भी प्रशासन और लोक सेवा के बारे में जानता हूं, वह मैंने हमारे मुख्यमंत्री सर से सीखा है.” यह भी पढ़ें चड्ढा राजेंद्र नगर से विधायक थे और उन्हें दिल्ली में आप की सरकार तीसरी बार बनने पर जल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था. राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद चड्ढा को अपनी विधानसभा सीट से इस्तीफा देना होगा. (इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।) Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%ad-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a6...

AAP की पंजाब में दमदार जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर नजर

Image
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक हो सकते हैं. नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार का ऐलान किया कि वह इस साल के अंत में पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. पार्टी ने कहा कि वह 'कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से तंग आ चुके' आम आदमी का एक विकल्प बनना चाहती है.  यह भी पढ़ें दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को शिमला में एक मार्च निकाला. आम आदमी पार्टी अगले महीने शिमला में नगर निगम चुनाव भी लड़ेगी. ''पंजाब ने शानदार फैसला किया'' : विधानसभा चुनाव में AAP की जीत के बाद बोले नवजोत सिद्धू पंजाब में AAP की जीत किसी राज्य में पार्टी की पहली जीत है. 2017 में भी आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस बार कांग्रेस के लिए अपनी सत्ता बचाना तो दूर, बल्कि 117 में से केवल 18 सीटें ही जीत पाई. वहीं आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन आम आदमी ...