Posts

Showing posts with the label उत्तराखंड

भारत में लगा दुनिया का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्‍कोप, जानें इसके बारे में

Image
देश और दुनिया का पहला लिक्विड मिरर टेलीस्‍कोप (liquid mirror telescope) उत्तराखंड में लगाया गया है। नैनीताल में स्थित देवस्‍थल ऑर्ब्‍जेवट्री में एक पहाड़ी के ऊपर इस टेलीस्‍कोप को सेटअप किया गया है। बताया जाता है कि इस टेलीस्‍कोप के जरिए अंतरिक्ष में सुपरनोवा, गुरुत्वीय लेंस और एस्‍टरॉयड आदि की जानकारी लेने में मदद मिलेगी। इंडियन लिक्विड मिरर टेलीस्कोप (ILMT) आसमान का सर्वे करने में मदद करेगा। इससे कई आकाशगंगाओं और अन्य खगोलीय सोर्सेज को ऑब्‍जर्व करना भी आसान हो जाएगा।     क्‍या है लिक्विड मिरर टेलीस्‍कोप (ILMT) इसे भारत ने बेल्जियम और कनाडा के खगोलविदों की मदद से बनाया है। यह तरल पारे की एक पतली फिल्म से बना 4 मीटर व्यास का रोटेटिंग मिरर जैसा है, जो प्रकाश को इकट्ठा करने और उस पर फोकस करने का काम करता है। इसे समुद्र तल से 2450 मीटर की ऊंचाई पर देवस्‍थल ऑब्‍जर्वेट्री में लगाया गया है। यह ऑब्‍जर्वेट्री आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ ऑब्‍जर्वेशनल साइंस (एरीज) में स्थित है, जो भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस का ऑटोनॉमस इंस्टिट्यूट है।  Unique Liquid-Mirror Telescope- built by astro...

पुष्कर सिंह धामी फिर बनेंगे उत्तराखंड के CM? अमित शाह के आवास पर अहम बैठक

Image
हार के बावजूद धामी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. नई दिल्ली: उत्तराखंड में सरकार गठन को लेकर जारी कवायद के बीच रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आवास पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, संगठन महासचिव बी एल संतोष और राज्य के केंद्रीय चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के अलावा उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद हैं. यह भी पढ़ें सूत्रों ने बताया कि बीजेपी विधायक दल की बैठक से पहले हो रही इस बैठक में विधायक दल के नेता के नाम पर चर्चा की जा रही है. ज्ञात हो कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीजेपी ने शानदार बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर बीजेपी में मंथन का दौर लगातार जारी है. हार के बावजूद धामी मुख्यमंत्री पद की ...

उत्तराखंड में चार और विधायक पुष्कर सिंह धामी को अपनी सीट देने के लिए तैयार

Image
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फाइल फोटो). देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, इस पहाड़ी राज्य में चार और विधायकों ने उनके लिए अपनी सीट देने की पेशकश की है. इससे पहले भी दो विधायक यह पेशकश कर चुके हैं. उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड जीत के बावजूद धामी खुद अपने निर्वाचन क्षेत्र खटीमा से विधानसभा चुनाव हार गए हैं. उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 मतों के अंतर से हराया है. धामी को 44.8 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 41,598 वोट मिले, जबकि कापड़ी को 51.89 फीसदी वोट शेयर के साथ 48,177 वोट मिले. यह भी पढ़ें चुनाव परिणामों के बाद चंपावत के विधायक कैलाश गहटोदी और कपकोट के विधायक सुरेश गाड़िया के अलावा चार अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री को अपना समर्थन दिया और उनके लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की. भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने एएनआई को बताया कि, "चंपावत के विधायक कैलाश गहटोड़ी और कपकोट विधायक सुरेश गड़िया के बाद अब चार और भाजपा विधायकों ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी...