Posts

Showing posts with the label BiharBypolls2022

बिहार की बोचहा सीट पर उपचुनाव बना प्रतिष्ठा का प्रश्न, बीजेपी और राजद ने झोंकी ताकत

Image
Bochaha Bypolls 2022 : बीजेपी के लिए प्रचार करने पहुंचे नीतीश कुमार पटना: बिहार की बोचहा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव (Bihar Bochaha assembly seat By-election) राज्य के दो सबसे बड़े दलों बीजेपी और राजद के बीच प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है. बोचहा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को प्रचार थम जाएगा. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री और बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जहां बीजेपी (BJP) प्रत्याशी बेबी कुमारी के लिए वोट मांगने पहुंचे, वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी एक और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बोचहा का चुनाव न केवल तेजस्वी बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनता जा रहा है. जहां भाजपा ने अपने कमोवेश सभी मंत्रियों के अलावा 40 से अधिक विधायकों को प्रचार का ज़िम्मा एक हफ़्ते से अधिक से दिया हुआ हैं. हर वर्ग के मतदाताओं को साधने के लिए कई केंद्रीय मंत्री अब गली-गली घूम रहे हैं . केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चुनाव प्रचार का ये फ़ोटो खुद ट्वीट किया.  बोचहां विधानसभा उपचुनाव में NDA प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में शेरपुर ग्राम में कई जगहों पर ग्...