Posts

Showing posts with the label 107newcases

महाराष्ट्र में कोरोना के 6,107 नए केस; 57 की मौत, एक्टिव मामले एक लाख से नीचे आए

Image
बुलेटिन के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 75,73,069 हो गई.मंगलवार को 16,035 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. अब राज्य में कोरोना के 96,069 सक्रिय मामले हैं. महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड के 6,436 नए मामले दर्ज किए गए थे और 24 लोगों की मौत हुई थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित कुल 3,334 मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से 2,023 रोगियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है. राज्य में कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है, जबकि स्वस्थ होने की दर 96.89 प्रतिशत है. बुलेटिन में कहा गया है कि वर्तमान में 6,39,490 लोग होम आइसोलेशन में हैं और अन्य 2,412 संस्थागत क्वारंटाइन में हैं. पिछले 24 घंटों में किए गए 1,13,622 कोरोना वायरस जांच के साथ महाराष्ट्र में अब तक जांचे गए स्वाब नमूनों की संख्या बढ़कर 7,57,68,634 हो गई है. महाराष्ट्र की दैनिक पॉजिटिविटी रेट या प्रति 100 परीक्षणों में पाए गए मामले 5.4 प्रतिशत हैं. बुलेटिन में कहा गया है क...