Posts

Showing posts with the label HarjotSingh

Video : कीव में गोलियों के शिकार हुए हरजोत सिंह सहित 210 भारतीय स्‍टूडेंट्स भारत पहुंचे

Image
नई दिल्ली: यूक्रेन से निकलने के दौरान गोलियां लगने से घायल भारतीय हरजोत सिंह सहित 210 भारतीय स्‍टूडेंट्स को लेकर  C17 ग्लोब मास्टर विमान सोमवार शाम को पोलैंड से भारत पहुंचा. पोलैंड से ऑपरेशन गंगा के तहत यह आखिरी विमान है. इस विमान में जंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत भी शामिल है. केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने न्‍यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'हरजोत की स्थिति स्थिर है (हालचाल ठीक है). उसे रिसर्च एंड रेफेरल हॉस्पिटल ले जाया गया है. गोलियों का इलाज कैसे किया जाता है इसके बार में सैन्‍य बलों से बेहतर कोई नहीं जानता. उसे वापस लाने में देर हुई क्‍योंकि Vinytsia के एयरपोर्ट पर हमला हुआ था लेकिन यू्क्रेन स्थित भारतीय दूतावास अंतत: व्‍यवस्‍था करने में सफल हो गया. ' Hindan, Ghaziabad | Our Ukraine embassy evacuated him (Harjot Singh) and his condition is stable. He is referred to RR hospital for treatment. We've evacuated over 3,000 Indians from Poland: Union Minister Gen (Retd) VK Singh after returning from Poland #OperationGanga pic.twitter.com/BzwXVX04m...

'बेटे को 4 दिन बाद अस्पताल में होश आया तो पता चला...'- NDTV को हरजोत के मां-बाप ने बताया पूरा वाकया

Image
नई दिल्ली: Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस औऱ यूक्रेनी सेना के बीच भीषण युद्ध (Russia Ukraine Conflict) के बीच भारतीय छात्र हरजोत सिंह (Harjot Singh) गोली लगने से घायल हो गए. हालांकि राहत की बात है कि हरजोत की हालत खतरे से बाहर है और इस वक्‍त हॉस्पिटल में हैं. हरजोत सिंह के पिता केसर सिंह और मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है और वे बेटे की सुरक्षित वापसी चाहते हैं. हरजोत की मां ने कहा कि अस्पताल आने के चार दिन बाद यानी बेटे को होश आया और उसे पता चला कि वो अस्पताल में भर्ती है. तब उसे डॉक्टरों ने बताया कि उसे गोली लगी थी, जो निकाल दी गई हैं. फिर बुधवार दोपहर यानी 2 मार्च को उसने घर फोन किया और डॉक्टर के फोन से भी उनके पास कॉल आया था.  हरजोत के पिता केसर सिंह ने कहा कि 26 फरवरी के बाद से बेटे से कोई संपर्क नहीं था. जबकि पहले उसका एक दिन में दो बार फोन जरूर आता था, लेकिन एक भी कॉल न आने से वो लोग परेशान हो गए. तब दो मार्च को ये फोन आया कि जब वो मेट्रो पर सवार होने जा रहा था तो किसी ने गोली मारी, लेकिन ये नहीं पता कि किसने ये हमला किया. केसर का कहना है कि उनके बेटे का कह...